लाइव न्यूज़ :

पप्पू यादव का 'आप' पर हमला, बोले- "50-50 लाख में निगम पार्षद का टिकट बेचते हैं! लोकपाल वाले लोकलाज भी घोंट कर पी गये हैं!"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 21, 2022 21:22 IST

पप्पू यादव ने दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में आप द्वारा कथिततौर से टिकट बेचने के मामले में घेरते हुए कहा कि शुचिता की राजनीति का दावा करने वाले 50-50 लाख में निगम पार्षद का टिकट बेचते हैं!

Open in App
ठळक मुद्देपप्पू यादव ने आप को दिल्ली एमसीडी इलेक्शन में कथिततौर से टिकट बेचे जाने के मामले में घेराशुचिता की राजनीति का दावा करने वाले 50-50 लाख में निगम पार्षद का टिकट बेचते हैं!पप्पू यादव ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा लोकपाल की बात करने वाले लोकलाज भी पी गये

पटना: दिल्ली नगर निगम के चुनाव का शोर दूर बिहार तक मचा हुआ है। जाप प्रमुख और पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी को कथिततौर पर पार्षद टिकट बेचने के आरोप में कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। इस मामले में अब तक भाजपा ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पार्टी पर हमलावर थी लेकिन अब उसे कट्टर विरोधी पप्पू यादव का भी साथ मिल गया है।

पप्पू यादव ने आप को घेरते हुए कई गंभीर सवाल खड़े किये हैं। इस संबंध में ट्वीट करके सुपौल के पूर्व सासंद ने कहा, "शुचिता की राजनीति का दावा करने वाले 50-50 लाख में निगम पार्षद का टिकट बेचते हैं! पहली बार ऐसा हुआ कि उम्मीदवारी नीलाम कर भी बेशर्मी से अट्टहास करते हैं! लोकपाल लाने की बात करने वाले लोकलाज को घोंट कर पी गये!"

इसके पहले भी पप्पू यादव कई बार आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री अरविंद केरीवाल पर सीधा हमला कर चुके हैं। बीते अक्टूबर में भी अरविंद केजरीवाल के चुनावी अभियान पर सवाल उठाते हुए पप्पू यादव ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल 40 करोड़ रुपये का काम करते हैं, और 400 करोड़ का विज्ञापन करके शोर करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने आप के गुजरात अभियान पर सवाल दागते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जब गुजरात जाएंगे तो पंजाब से 40 लाख रुपये खर्च करवाएंगे। ऐसे थोड़े न भगवंत मान को लेकर हर समय घूम रहे हैं।

वहीं अब बात करते हैं दिल्ली के एमसीडी चुनाव की तो इस मामले में भाजपा सबसे प्रमुखता से आप के खिलाफ हमलावर बनी हुई है। नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा लगभग हर दिन आम आदमी पार्टी के कथित भ्रष्टाचार को उजागर करने में लगी हुई है। इस संबंध में भाजपा ने सोमवार को भी आम आदमी पार्टी को लेकर एक और स्टिंग वीडियो जारी किया है। भाजपा का दावा है कि आप पर एमसीडी चुनाव में पैसे लेकर प्रत्याशियों को टिकट बांट रही है।

आरोपों के सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज एक प्रेस कांफ्रेस करके आरोप लगाया कि आप ने एमसीडी चुनाव के टिकट के लिए लोगों से रिश्वत मांगी है। पात्रा ने वार्ड नंबर 54 से बिंदू श्री राम का नाम लेकर कहा कि आप की ओर से इन्हें टिकट देने का वादा किया था लेकिन साथ ही केजरीवाल की पार्टी ने इनसे 80 लाख रुपये भी मांगे थे। पात्रा कहते हैं कि भाजपा ने आप की रिश्वतखोरी का जो वीडियो जारी किया है, उसमें आप नेता आरआर पठानिया का नाम भी है और पार्टी के लिए पैसे की मांग पुनीत गोयल ने की है।

टॅग्स :दिल्ली एमसीडी चुनावपप्पू यादवअरविंद केजरीवालआम आदमी पार्टीBJPसंबित पात्रा
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप