पप्पू यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल, कहा-एक-एक कार्यकर्ता बिहार में शामिल होगा

By एस पी सिन्हा | Published: November 17, 2022 06:24 PM2022-11-17T18:24:58+5:302022-11-17T18:24:58+5:30

पप्पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी और इसके एक-एक कार्यकर्ता बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, भारत जोड़ो यात्रा में मैं और मेरे साथ मेरी पूरी पार्टी के लोग इस यात्रा में शामिल होंगे।

Pappu Yadav to join Congress' Bharat Jodo Yatra in Bihar | पप्पू यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल, कहा-एक-एक कार्यकर्ता बिहार में शामिल होगा

पप्पू यादव कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में होंगे शामिल, कहा-एक-एक कार्यकर्ता बिहार में शामिल होगा

Highlightsउन्होंने ऐलान किया- जन अधिकार पार्टी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगीकहा- जन अधिकार पार्टी और इसके एक-एक कार्यकर्ता बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के साथ खड़े जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा- लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं है

पटना: बिहार में महागठबंधन सरकार द्वारा लगातार नियुक्ति पत्र दिये जाने पर भाजपा सवाल उठा रही है। इसके बाद जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी भाजपा पर करारा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का नाना या बाबू ने तो नियुक्ति पत्र नहीं दिया था। नीतीश कुमार ने ही ना दिया था। सुशील मोदी और लोग ऐसे ही बकबक-बकाबक करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि दाल में घी गिरे या घी में दाल गिरे क्या फर्क पड़ता है। नौकरी तो नीतीश कुमार के समय ही ना मिला है।

पप्पू यादव ने कहा कि दो-दो बार नियुक्ति पत्र कोई भाजपा का नाना तो दिया नहीं था। उन्होंने ऐलान किया कि जन अधिकार पार्टी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होगी। पप्पू यादव ने कहा कि जन अधिकार पार्टी और इसके एक-एक कार्यकर्ता बिहार में भारत जोड़ो यात्रा के साथ खड़े हैं। राहुल गांधी जब बिहार में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर निकलेंगे तो मैं और मेरे साथ मेरी पूरी पार्टी के लोग इस यात्रा में शामिल होंगे। भारत जोड़ो यात्रा आज देश की आवाज बन गई है। 

जाप सुप्रीमो ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि कई नेता-अभिनेता और मंत्रियों की शादी दूसरे धर्मों में हुई। क्या वह लव जिहाद नहीं था? जाति धर्म मजहब के नाम पर उन्माद फैलाने वाले नेताओं को टिकट नहीं मिलनी चाहिए। लव जिहाद नाम की कोई चीज नहीं है। यह राजनीति को हथियार बनाने वाले लोगों के दिमाग की उपज है।

Web Title: Pappu Yadav to join Congress' Bharat Jodo Yatra in Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे