लाइव न्यूज़ :

पंकजा मुंडे पिता की जयंती पर करेंगी 'बड़ा फैसला', फेसबुक पर लिखी लंबी पोस्ट, अटकलें बढ़ीं

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 2, 2019 08:07 IST

पंकजा ने फेसबुक अकाउंट पर की गई पोस्ट में लिखा, ''12 दिसंबर को गोपीनाथ मुंडे साहब की जयंती पर सभी समर्थकों से निवेदन है कि वे बैठक में शामिल हों.

Open in App
ठळक मुद्देविधानसभा चुनाव में वे चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हार गई थीं.उन्होंने लिखा, ''पहले देश, फिर पार्टी और अंत में खुद को महत्व देना यह संस्कार बचपन से रहे हैं.

पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे ने आज फेसबुक पर लंबी पोस्ट लिखी, जिससे राजनीतिक गलियारों में अटकलें लग रही हैं. विधानसभा चुनाव में वे चचेरे भाई धनंजय मुंडे से हार गई थीं. उन्होंने हार को जनता का फैसला बताया था, पर हार के कारणों को लेकर काफी चर्चा होती रही है. उसके बाद यह पोस्ट आई है.

पंकजा ने फेसबुक अकाउंट पर की गई पोस्ट में लिखा, ''12 दिसंबर को गोपीनाथ मुंडे साहब की जयंती पर सभी समर्थकों से निवेदन है कि वे बैठक में शामिल हों. बदलते सियासी माहौल में अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है. आठ-दस दिन के भीतर ही बड़ा फैसला लूंगी. चुनाव के बाद नतीजे आए. मेरे हारने के कुछ समय बाद मैंने मीडिया में इसे स्वीकार कर लिया और अनुरोध किया कि इसके लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए. सारी जिम्मेदारी मेरी है.''

उन्होंने लिखा, ''पहले देश, फिर पार्टी और अंत में खुद को महत्व देना यह संस्कार बचपन से रहे हैं. छोटी उम्र से मुंडे साहब ने सिखाया है कि लोगों के प्रति हमारे कर्तव्य से बड़ा कुछ नहीं है. अब मुझे आठ-दस दिन आत्मचिंतन के लिए चाहिए, जिसके बाद मैं 12 दिसंबर को बैठक करूंगी. हार के बाद समर्थकों के कई फोन-मैसेज आए और मिलने का आग्रह किया. लेकिन, राजनीतिक स्थिति के चलते ऐसा नहीं हो सका. 12 दिसंबर, मुंडे साहब का जन्मदिन है उस दिन, जैसे आप मुझे देखना चाहते हैं कि मैं महाराष्ट्र के लोगों के बारे में बात कर रही हूं. मैं आपसे बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं. तुम्हारे बिना (समर्थक) मेरा कौन है?''

टॅग्स :महाराष्ट्रपंकजा मुंडेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?