लाइव न्यूज़ :

पंकजा मुंडे ने कहा-मैं खत्म नहीं हूं, मेरे कार्यकर्ता मेरी ताकत हैं, ‘धर्मयुद्ध’ का समय अभी नहीं आया

By सतीश कुमार सिंह | Updated: July 13, 2021 20:01 IST

महाराष्ट्र के भाजपा नेताओं पंकजा मुंडे और विनोद तावड़े रविवार को पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा दिल्ली में बुलायी गयी राष्ट्रीय सचिवों की बैठक में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय सचिवों ने बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। पंकजा अपनी सांसद बहन प्रीतम मुंडे को हाल ही में विस्तारित केंद्रीय मंत्रिपरिषद में जगह नहीं मिलने से कथित तौर पर नाराज थीं। महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा ने हालांकि इन खबरों का खंडन किया था कि वह अपनी बहन को मंत्री नहीं बनाने से नाराज हैं।

मुंबईः भाजपा महासचिव पंकजा मुंडे ने विरोधियों पर जमकर हमला किया। अपने अनुयायियों से ऐसा कुछ भी नहीं करने के लिए कहा जिससे "हमारे विरोधियों को फायदा हो।"

केंद्रीय मंत्रिमंडल में हाल में हुए फेरबदल में महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे को जगह नहीं मिलने के विरोध में जिले से भारतीय जनता पार्टी के कई पदाधिकारियों के इस्तीफे के बीच उनकी बहन एवं पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव पंकजा मुंडे ने मंगलवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि वह दबाव बनाने की किसी तरकीब का इस्तेमाल कर रही हैं।

बैठक पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने बुलाई थी

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बार-बार यह याद रखने की अपील की कि भाजपा ने उन लोगों को क्या दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं खत्म नहीं हूं, मेरे कार्यकर्ता मेरी ताकत हैं। ’’ पंकजा रविवार को दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय सचिवों की बैठक में शरीक हुई थी। यह बैठक पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने बुलाई थी।

पंकजा ने पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी। पंकजा के संबोधन के बाद जब संवाददाताओं ने उनसे पूछा कि उन्होंने अपने नेता के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस का नाम क्यों नहीं लिया, पंकजा ने कहा, ‘‘मैं राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही हूं और इसलिए मेरे नेता मोदी, शाह और नड्डा हैं। ’’ उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का भी नाम नहीं लिया। 

‘धर्मयुद्ध’ का समय अभी नहीं आया

साथ ही, पंकजा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा को अपना नेता बताते हुए उनकी सराहना की। प्रीतम के संसदीय क्षेत्र से मुंबई आए भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पंकजा ने पौराणिक महाकाव्य महाभारत का हवाला देते हुए कहा कि ‘धर्मयुद्ध’ का समय अभी नहीं आया है।

उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि किस तरह से पांडवों की उचित मांग को कौरवों ने खारिज कर दिया था। उन्होंने मराठी में कहा, ‘‘...मैं उस स्थान पर तब तक काम करना चाहुंगी जब तक कि वहां राम है। यदि राम नहीं है तो मै सोंचूंगी कि क्या करना है?’’

पंकजा, वंजारा समुदाय से आने वाले भाजपा के दिग्गज नेता रहे दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं। पंकजा ने यह भी कहा कि वह हमेशा ही अपने गढ़ की रक्षा करेंगी और इसे मजबूत करेंगी। पंकजा राज्य में 2014 से 2019 तक भाजपा नीत सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री रही थी। वह 2019 का विधानसभा चुनाव परली सीट पर अपने रिश्ते के भाई एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उम्मीदवार धनंजय मुंडे से हार गई थी।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईपंकजा मुंडेदेवेंद्र फड़नवीसभारतीय जनता पार्टीजेपी नड्डा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?