लाइव न्यूज़ :

BJP की कोर कमिटी की बैठक में नहीं शामिल हुईं पंकजा मुंडे, दिया ये जवाब

By भाषा | Updated: December 11, 2019 05:59 IST

अपने पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर हर साल जनसभा करने वाली मुंडे भाजपा की मंडल स्तर की बैठकों से भी गायब रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा की वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे यहां पार्टी इकाई की कोर कमिटी की बैठक से मंगलवार को नदारद रहीं। वह इस बैठक में यह बोलकर शामिल नहीं हुईं कि उन्हें 12 दिसंबर को बीड के गोपीनाथगढ़ में होने वाले अपने भाषण की तैयारियों का काम देखना है।

भाजपा की वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र की पूर्व मंत्री पंकजा मुंडे यहां पार्टी इकाई की कोर कमिटी की बैठक से मंगलवार को नदारद रहीं। वह इस बैठक में यह बोलकर शामिल नहीं हुईं कि उन्हें 12 दिसंबर को बीड के गोपीनाथगढ़ में होने वाले अपने भाषण की तैयारियों का काम देखना है।

अपने पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री, दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की जयंती पर हर साल जनसभा करने वाली मुंडे भाजपा की मंडल स्तर की बैठकों से भी गायब रही हैं। वह सोमवार को औरंगाबाद में हुई पार्टी की क्षेत्रीय स्तर की बैठक में भी शामिल नहीं हुईं। हालांकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि वह “अस्वस्थ” थीं, इसलिए इसमें हिस्सा नहीं ले पाईं।

मुंडे मंगलवार को मुंबई में हुई प्रदेश भाजपा की कोर कमिटी की बैठक में इस आधार पर शामिल नहीं‍ हुईं कि वह 12 दिसंबर को बीड में गोपीनाथगढ़ में होने वाली अपनी रैली की तैयारियों में व्यस्त हैं। वह अक्टूबर में हुए विधानसभा चुनाव में परली सीट पर अपने चचेरे भाई एवं राकांपा नेता धनंजय मुंडे से हार गई थीं और ऐसी अफवाह है कि वह भाजपा के साथ खुश नहीं हैं।

टॅग्स :पंकजा मुंडेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टनशे के कारोबार पर प्रहार की दिशा में बड़ा कदम 

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?