लाइव न्यूज़ :

वीडियो: "नेहरू जी पीते थे सिगरेट...गांधी जी का लड़का करता था नशा", केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के विवादित बयान से मचा हंगामा

By आजाद खान | Updated: December 15, 2022 10:13 IST

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर ने यह बयान एक एक नशा मुक्ति जागरण अभियान के एक कार्यक्रम के दौरान दी है। यही नहीं अपने बयान को लेकर उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो आपको इस बारे में पता चल जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर ने एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि नेहरू जी नशा करते थे और सिगरेट पीते थे। यही नहीं मंत्री ने यह भी दावा किया है कि गांधी जी का एक लड़का भी नशा करता था।

जयपुर: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री मंत्री कौशल किशोर द्वारा दिए गए एक विवादित बयान को लेकर हंगामा छिड़ गया है। मंत्री कौशल किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और गांधी परिवार का एक लड़के नशा करता था। 

आपको बता दें कि राजस्थान के भरतपुर में नशा मुक्ति जागरण अभियान का एक कार्यक्रम था। इस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री कौशल किशोर ने यह बयान दिया है। इससे पहले नशा को लेकर उन्होंने अपने परिवार का भी जिक्र किया था और इससे जुड़े कई ट्वीट भी किए थे। 

मंत्री कौशल किशोर ने क्या कहा

भरतपुर के इस कार्यक्रम में शामिल हुए मंत्री कौशल किशोर ने कहा, "जवाहर लाल नेहरू जी नशा करते थे, सिगरेट पीते थे और महात्मा गांधी जी का एक लड़का नशा करता था। अगर आप पढ़ेंगे और देखेंगे तो पता चल जाएगा।"

नशा बोलते हुए मंत्री ने आगे कहा कि नशा ने पूरी दुनिया को कब्जे में कर लिया है और इससे काफी नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे सभी से अपील करते है कि वे सब सामने आए और लोगों में नशा के नुकसान और इससे होने वाली मौते के बारे में लोगों को डराएं। उन्होंने नशे के दुकानों को बंद करने की भी बात कही है। 

नशे की लत से नहीं बचा पाया अपना बेटा- मंत्री कौशल किशोर 

ऐसे में इस नशा मुक्ति जागरण अभियान कार्यक्रम के दौरान मंत्री कौशल किशोर ने नशा से मुक्ति दिलाने पर जोर दिया और इसमें सभी का सहयोग मांगा है। उन्होंने लोगों से अपील कर कहा है कि सभी सामने आए और देश को नशा से मुक्ति दिलाएं। 

आपको बता दें कि इससे पहले केंद्रीय मंत्री अपने बेटे के बारे में भी बोल चुके है जिसे वे बचा नहीं सके थे। ऐसे में अपने परिवार का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने पहले एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था, "मैं खुद सांसद हुआ मेरी पत्नी विधायक होने के बाद भी मैं अपने बेटे की जिंदगी नशे से नहीं बचा पाया लेकिन मैं चाहता हूं कि अब कोई भी मां और पिता अपने बच्चे को नशे के कारण ना खो दे, नशे की वजह से कोई महिला विधवा न हो, कोई बच्चा नशे की वजह से बिन बाप का ना हो।" 

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा था, "नशे की वजह से कोई बहन अपने भाई को न खो दे और नशे की वजह से किसी के भी पारिवारिक सदस्य की मौत ना हो इसलिए मैं "नशा मुक्त समाज आंदोलन अभियान कौशल का" के माध्यम से पूरे देश को जागरूक कर नशामुक्त भारत बनाना चाहता हूं। जो लोग इस आंदोलन में मेरे साथ है वह कमेंट कर अपना मो. न. लिखें।" 

टॅग्स :BJPमहात्मा गाँधीजवाहरलाल नेहरू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब