लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी बल घुसपैठियों की मदद के लिए गोलीबारी करते हैं: भारत

By भाषा | Updated: November 19, 2020 23:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली,19 नवंबर भारत ने पाकिस्तान की आलोचना करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते का पालन करने और संयम बरतने की लगातार मांग के बावजूद पाकिस्तानी बल घुसपैठियों की मदद के लिए गोलीबारी (कवर फायर) करते हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि आतंकवादियों की लगातार घुसपैठ और आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हथियारों का इस्तेमाल बिना रूके जारी है।

उन्होंने एक ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तैनात पाकिस्तानी बलों के समर्थन के बिना ऐसी गतिविधियां संभव नहीं हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ संयम बरतने और शांति बनाए रखने के लिए 2003 में हुए संघर्ष विराम समझौते का पालन करने की लगातार मांग के बावजूद पाकिस्तानी बल घुसपैठियों की मदद के लिये गोलीबारी करते हैं।’’

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों को विदेश मंत्रालय ने 14 नवंबर को तलब किया था और 13 नवंबर को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कई सेक्टरों में पाकिस्तानी बलों द्वारा बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन करने पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया था। इन घटनाओं में चार असैनिक नागरिकों की मौत हो गई थी और 19 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘भारत ने सीमा पार से भारत में आतंकवादियों की घुसपैठ में पाकिस्तान के निरंतर समर्थन का भी कड़ा विरोध किया है। पाकिस्तान को एक बार फिर उसके कब्जे वाले स्थान का भारत के खिलाफ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं करने की उसकी द्विपक्षीय प्रतिबद्धता की याद दिलाई गई।’’

भारत ने गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र में चुनाव कराने के लिए पाकिस्तान की निंदा की और कहा कि इसका मकसद क्षेत्र पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे को छिपाना है।

श्रीवास्तव ने कहा कि गिलगित बाल्टिस्तान 1947 से भारत का अभिन्न हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

विश्वट्रंप सरकार को मुनीर से खतरा! ईरान के हितों को बढ़ावा देने का बड़ा आरोप; अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारतNoida Labour Protest: नोएडा में हिंसक विरोध प्रदर्शन का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, यूपी STF ने तमिलनाडु से दबोचा

विश्वउत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण से हड़कंप! जापान और दक्षिण कोरिया हाई अलर्ट पर, PM ताकाइची ने कसी कमर

भारत अधिक खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

भारतयूपी में उत्पाती बंदरों का होगा एनकाउंटर! प्रधान मुख्य वन संरक्षक सुनील चौधरी ने दिए निर्देश

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र