लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान की हिम्मत नहीं होगी कि वह आने वाले सालों में करगिल जैसा दुस्साहस करे: सेना प्रमुख

By भाषा | Updated: July 5, 2019 15:32 IST

ऑपरेशन विजय के बीस साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से इतर जनरल रावत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसकी हम निगरानी नहीं कर रहे हैं। हमारे टोही दल कड़ी निगाह बनाये हुये हैं और हम इलाकों में निरंतर गश्त कर रहे है।’’

Open in App

सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने शुक्रवार को कहा कि पाकिस्तान 1999 की करगिल जैसी घुसपैठ को दोहराने की हिम्मत नहीं करेगा क्योंकि वह इसके ‘‘परिणाम देख चुका’’ है और सशस्त्र सेनाएं सीमाई इलाकों में कड़ी निगाह बनाये हुये हैं।

ऑपरेशन विजय के बीस साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम से इतर जनरल रावत ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जिसकी हम निगरानी नहीं कर रहे हैं। हमारे टोही दल कड़ी निगाह बनाये हुये हैं और हम इलाकों में निरंतर गश्त कर रहे है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं लगता कि पाकिस्तान फिर कोई ऐसा प्रयास करेगा (जैसा करगिल के समय किया) क्योंकि वे इसका परिणाम देख चुके हैं...मैं स्पष्ट रूप से कह सकता हूं, आने वाले दिनों और सालों में पाकिस्तान किसी तरह की घुसपैठ का प्रयास नहीं करेगा।’’

यह समारोह दिल्ली छावनी के मानेकशॉ सेंटर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने बॉलीवुड गीतकार समीर के लिखे गीत पर बना एक वीडियो भी जारी किया।

यह वीडियो करगिल के नायकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें बालीवुड के मेगास्टार अभिताभ बच्चन सहित सिनेमा की अन्य मशहूर हस्तियां शामिल हैं। 

टॅग्स :कारगिल विजय दिवसबिपिन रावत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहवाई दुर्घटनाः 1966 से 2026, होमी भाभा से लेकर अजित पवार?, देखिए 12 बड़ी दुर्घटना और देश ने खो दिए बड़े दिग्गज?

भारतKargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को कारगिल की चोटियों से नमन

भारतKargil Vijay Diwas: देश के दुश्मनों से टकराने वाले सपूतों के शौर्य को नमन

विश्व1999 Kargil War: कारगिल पर सच कबूलने में पाकिस्तान को लग गए 25 साल

भारतकारगिल विजय: 'हमसे गलती हुई कि पाकिस्तान में घुस कर नहीं मारा...', सेवानिवृत्त उप सेना प्रमुख ने कहा- कारगिल से सीखे गए सबक पर विचार करने जरूरत

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस