लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने 5 हजार से ज्यादा बार किया सीजफायर का उल्लंघन, साल 2020 में रोजाना औसतन 15 बार दागे गोले

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: January 15, 2021 17:04 IST

सेना ने जारी किए गए आंकड़ों में इसे स्वीकार किया है कि पिछले साल संघर्ष विराम उल्लंघन की घटनाओं में 44 प्रतिशत की बढ़ौतरी दर्ज की गई है...

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान की नापाक साजिश।साल 2020 में पाकिस्तान ने किया 5246 बार सीजफायर का उल्लंघन।बीते साल पाकिस्तान ने रोजना दागे औसतन 15 बार गोले।

पाक सेना ने जम्मू कश्मीर में 814 किमी लंबी एलओसी तथा 264 किमी लंबे इंटरनेशनल बॉर्डर पर वर्ष 2020 में रोजाना औसतन 15 बार गोलों की बरसात की है। बावजूद इसके सीमाओं पर संघर्ष विराम को लागू करने की मजबूरी को भारतीय सेना ढो रही है। आंकड़ों के बकौल, वर्ष 2020 में पाक सेना द्वारा 5246 बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

साल 2003 मे हुआ एलओसी पर सीजफायर का समझौता

26 नवम्बर 2003 को जम्मू कश्मीर की पाकिस्तान से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा व एलओसी पर सीजफायर लागू करने का समझौता तो हुआ पर वह अब खात्मे के कगार पर है। सेना कहती है कि प्रतिवर्ष पाक सेना सीजफायर उल्लंघन की घटनाओं में वृद्धि करते हुए भारतीय पक्ष को मजबूर कर रही है कि वह भी उसी की भाषा में उत्तर दे।

पाकिस्तान ने साल 2019 में किया 3824 बार संघर्ष विराम उल्लंघन

सेना की नार्दन कमान के चीफ ले जनरल वाई के जोशी ने सेना दिवस पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पाक सेना ने वर्ष 2019 में भी 3824 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था। और पिछले साल किए जाने वाला सीजफायर उल्लंघन 17 सालों में सबसे ज्यादा था। उनके बकौल, वर्ष 2019 में भी औसतन पाक सेना ने प्रतिदिन 10 बार गोले व गोलियां बरसाईं जिनका भरपूर जवाब दिया गया जिस कारण दोनों ओर सैन्य व असैन्य क्षति उठानी पड़ी है।

टॅग्स :पाकिस्तानएलओसीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील