लाइव न्यूज़ :

‘सीजफायर उल्लंघन’ को लेकर पाकिस्तान ने शीर्ष भारतीय राजनयिक को किया तलब

By भाषा | Updated: July 29, 2019 16:37 IST

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) एवं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने गौरव आहलूवालिया को तलब किया और, “नियंत्रण रेखा के पास भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघनों की निंदा की।”

Open in App

पाकिस्तान ने भारत के उप उच्चायुक्त को सोमवार को तलब किया और भारतीय सेना की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कथित तौर पर “बिना किसी उकसावे के किये जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघनों” की निंदा की।

विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा कि महानिदेशक (दक्षिण एशिया एवं दक्षेस) एवं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने गौरव आहलूवालिया को तलब किया और, “नियंत्रण रेखा के पास भारतीय बलों द्वारा बिना उकसावे के किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघनों की निंदा की।”

बयान में बताया गया कि रविवार को नेजापीर सेक्टर में हुई गोलीबारी में मंधार गांव की एक महिला की मौत हो गई थी और तीन अन्य घायल हो गए। उसी दिन एलओसी के पास कैलर सेक्टर में की गई गोलीबारी में एक अन्य नागरिक घायल हो गया। इसमें आरोप लगाया गया, “भारत की तरफ से संघर्षविराम उल्लंघनों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी 2017 से जारी है जब भारतीय बलों ने 1970 बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया।”

फैसल ने कहा कि नियंत्रण रेखा एवं कामकाजी सीमा के पास भारतीय बल, ‘‘लगातार भारी हथियारों के जरिये नागरिक बहुल इलाकों को निशाना बना रहे हैं।” बयान में कहा गया, “भारत की ओर से किए जा रहे संघर्षविराम उल्लंघन क्षेत्रीय शांति एवं सुरक्षा के लिए खतरा हैं और यह सामरिक गलत अनुमान का कारण बन सकता है।”

फैसल ने नियंत्रण रेखा और कामकाजी सीमा पर शांति बरकरार रखने के लिए भारत से 2003 की संघर्षविराम व्यवस्था का सम्मान करने को कहा, संघर्षविराम उल्लंघन की नयी एवं अन्य घटनाओं की जांच करने, संघर्षविराम का सम्मान करने का भारतीय बलों को निर्देश देने की अपील की। 

टॅग्स :पाकिस्तानसीजफायरइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह