लाइव न्यूज़ :

पाक ने सिद्धू के दावे को किया गलत साबित, कहा-करतारपुर कॉरिडोर खोलने को लेकर नहीं हुई बातचीत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: September 20, 2018 11:54 IST

Kartarpur Sahib Corridor: पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि उनकी करतारपुर कॉरिडोर को खोलने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक बात नहीं हुई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 20 सितंबर: पंजाब के मंत्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पाकिस्तान ने झटका दिया है। पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि उनकी करतारपुर कॉरिडोर  को खोलने को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक बात नहीं हुई थी। 

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा है कि रूट  को खोलने को लेकर भारत से कोई आधिकारिक चर्चा अभी तक नहीं की गई है। सिद्धू के दावे को पलटने वाला ये बयान कहा जा सकता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह सिद्धू पाक गए थे, जिसके बाद भारत आने पर उन्होंने कहा था कि इमरान खान ने ऐसा करके करोड़ों सिखों के दिल को जीत लिया है। 

इतना ही नहीं उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान सरकार ने करतारपुर बॉर्डर खोलने का फैसला किया है। इस बारे में भारत को अपनी मंशा भी बताई है। ऐसे में अब सिद्धू के पाक से वापस आने पर किए गए सभी वादे गलत निकले हैं।

 जबकि सिद्धू ने कहा था कि सिद्धू ने कहा था कि उनकी पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के साथ करतारपुर बॉर्डर को लेकर बात हुई थी। उस वक्त उन्होंने इमरान की तारीफ करते हुए कहा था कि  वह दोनों देशों के संबंध सुधारने और शांति लाने की कोशिश कर रहे हैं। बाजवा के गले लगने को लेकर सिद्धू खासा विवादों में भी आ गए थे हांलाकि बाद में उनको इसको लेकर सफाई भी पेश करनी पड़ी थी।

टॅग्स :पाकिस्ताननवजोत सिंह सिद्धूइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला