लाइव न्यूज़ :

शांति के लिए केवल लच्छेदार बातें नहीं, ठोस कार्रवाई भी करे पाक : अमरिंदर सिंह

By भाषा | Updated: March 19, 2021 18:18 IST

Open in App

चंडीगढ़, 19 मार्च पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बाजवा को केवल शब्दाडम्बर रचने के बजाय शांति के लिए ठोस कार्रवाई भी करनी चाहिए।

बाजवा ने एक दिन पहले कहा था कि अब समय आ गया है कि भारत और पाकिस्तान को अपने ‘‘बीते वक्त को भुलाकर आगे बढ़ना चाहिए।’’ इससे कुछ ही दिन पहले दोनों देशों की सेनाओं द्वारा अचानक संघर्ष विराम की घोषणा किए जाने के बाद प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कुछ इसी प्रकार के विचार व्यक्त किए थे।

पहली बार आयोजित इस्लामबाद सुरक्षा वार्ता को संबोधित करते हुए जनरल बाजवा ने कहा था कि शांति और विकास की संभावनाएं, हमेशा ही दोनों देशों भारत और पाकिस्तान के बीच लंबित मुद्दों की मोहताज रही हैं ।

पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद को दोनों देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने में ‘‘सबसे बड़ी बाधा’’ बताते हुए अमरिंदर सिंह ने कहा कि बाजवा को पहले आईएसआई को काबू करना चाहिए और उसके बाद भारत पाकिस्तान संबंधों की स्थिरता की बात करनी चाहिए।

सिंह ने एक बयान में कहा कि जनरल बाजवा को ‘‘शांति के बारे में लच्छेदार बातें करने के साथ ही ठोस कार्रवाई भी करनी चाहिए।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक पाकिस्तान ठोस कार्रवाई के जरिए अपनी गंभीरता साबित नहीं कर देता, भारत, पाकिस्तान के साथ नरमी से पेश नहीं आ सकता।

उन्होंने कहा, ‘‘ सीमा पार से भारत में लगातार घुसपैठ हो रही है। हर रोज सीमा पर भारतीय सैनिक मारे जा रहे हैं । हर दूसरे दिन वे (पाकिस्तान) ड्रोन के जरिए पंजाब में हेरोइन और हथियार गिरा रहे हैं ।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति के रास्ते में नयी दिल्ली नहीं बल्कि इस्लामाबाद रोड़े अटकाता आया है।

उन्होंने कहा, ‘‘ अगर इस्लामाबाद, नयी दिल्ली के साथ शांति को लेकर वाकई गंभीर है तो उन्हें चीन को तेज और साफ संदेश देना चाहिए कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर खतरनाक खेल में वह उसके साथ नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?