लाइव न्यूज़ :

नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान ने भेजा न्योता, पाक सांसद ने की फोन पर बात

By विनीत कुमार | Updated: October 30, 2019 19:29 IST

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी उन 575 लोगों में शामिल हैं जो करतारपुर गलियारे के जरिये पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान ने नवजोत सिंह सिद्धू को करतारपुर कॉरिडोर उद्घाटन कार्यक्रम के लिए भेजा न्योतातहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद ने नवजोत से फोन पर की बात, 9 नवंबर को है कार्यक्रम

पाकिस्तान ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन मौके के लिए पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू को निमंत्रण दिया है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अनुसार पाक सांसद फैजल जावेद खान ने इस संबंध में नवजोत सिंह सिद्धू से फोन पर बात भी है। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान के निर्देश पर जावेद खान ने नवजोत सिंह सिद्धू को 9 नवंबर के कार्यक्रम के लिए न्योता भेजा है।

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी उन 575 लोगों में शामिल हैं जो करतारपुर गलियारे के जरिये पाकिस्तान में गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने वाले पहले जत्थे का हिस्सा होंगे। भारत ने इस संबंध में मंगलवार को 575 लोगों की सूची पाकिस्तान के साथ साझा की।

केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और पंजाब के सांसद और विधायक भी इस समूह का हिस्सा होंगे। गौरतलब है कि भारत की ओर से पीएम नरेंद्र मोदी 8 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम गुरदासपुर में डेरा बाबा नानक में एक सार्वजनिक सभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

बता दें कि इमरान खान ने सिद्धू को अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए भी बुलाया था। इसी कार्यक्रम में पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा और सिद्धू के गले लगने की तस्वीर भी वायरल हुई और इस पर खूब हंगामा भी भारत में हुआ। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इसे लेकर सार्वजनिक तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। 

टॅग्स :नवजोत सिंह सिद्धूपाकिस्तानकरतारपुर साहिब कॉरिडोरइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील