लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के मंत्री ने कहा, मसूद अजहर जिंदा है

By विकास कुमार | Updated: March 4, 2019 18:42 IST

पाकिस्तानी ब्लॉगर के मुताबिक मसूद अजहर भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक में मारा गया और एक दूसरी थ्योरी पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान से मिल रही थी कि अजहर बीमार चल रहा है और घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहा है.

Open in App

बीते दिन जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के मारे जाने की खबरें इंडियन मीडिया में अचानक तैरने लगी थी. समाचार एजेंसी आईएएनएस ने एक पाकिस्तानी ब्लॉगर के हवाले से खबर चलायी थी कि मसूद अजहर की मौत हो गई है. अजहर की मौत के पीछे दो थ्योरी दी गई. पाकिस्तानी ब्लॉगर के मुताबिक मसूद अजहर भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक में मारा गया और एक दूसरी थ्योरी पाकिस्तानी विदेश मंत्री के बयान से मिल रही थी कि अजहर बीमार चल रहा है और घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहा है. 

लेकिन शाम होते ही जैश-ए-मोहम्मद ने इस बात का खंडन कर दिया कि मसूद अजहर मारा गया. आज पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के मंत्री फय्याज-उल-हसन ने इस बात की पुष्टि की है कि मसूद अजहर जिंदा है. और उसकी मौत की खबर की पुष्टि नहीं हुई है. 

 

मसूद अजहर को ग्लोबल टेररिस्ट घोषित करने के लिए हाल ही में फ्रांस, अमेरिका और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान के उपर बढ़ते अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण भी मसूद अजहर को ठिकाने लगाने का प्रेशर बढ़ता जा रहा है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा था कि अगर भारत अजहर के खिलाफ सबूत देता है तो पाकिस्तान उसके खिलाफ कारवाई करेगा. 

मसूद अजहर के मारे जाने की खबरों के बीच बीते दिन एक पाकिस्तानी पत्रकार ताहा सिद्दकी ने एक ऑडियो ट्वीट किया था जिसमें मसूद अजहर का भाई यह कहता हुआ सुनाई दे रहा था कि भारतीय वायु सेना के एयर स्ट्राइक में जैश का ट्रेनिंग कैंप तबाह हो गया.  

टॅग्स :मसूद अजहरपाकिस्तानइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन