लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान से उड़ा विमान अवैध रूप से भारत में घुस रहा था, वायुसेना ने जयपुर में उतारा

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 10, 2019 19:17 IST

Pakistan Plane enters into India breaking news headlines in hindi: विमान ने करांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी लेकिन वह अपने तय रास्ते पर उड़ान न भरकर उत्तरी गुजरात में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस पर भारतीय वायुसेना कि सुखोई विमानों ने उसे जयपुर में उतरने पर मजबूर कर दिया। 

Open in App
ठळक मुद्देविमान ने करांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी लेकिन वह अपने तय रास्ते पर उड़ान न भरकर उत्तरी गुजरात में घुसने की कोशिश कर रहा था।विमान के पायलटों से पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा कि पाकिस्तान से उड़ने वाला विमान यूरोपीय देश जॉर्जिया का है।

Pakistan Plane enters into India breaking news headlines in hindi: भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान से उड़ान भरने वाले एक संदिग्ध विमान को राजस्थान के जयपुर में उतारा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पड़ोसी मुल्क से उड़ान भरने वाला विमान अवैध रूप से भारत में घुसने की कोशिश कर रहा था।

विमान ने करांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी लेकिन वह अपने तय रास्ते पर उड़ान न भरकर उत्तरी गुजरात में घुसने की कोशिश कर रहा था। इस पर भारतीय वायुसेना के सुखोई विमानों ने उसे जयपुर में उतरने पर मजबूर कर दिया। 

विमान के पायलटों से पूछताछ की जा रही है। कहा जा रहा कि पाकिस्तान से उड़ने वाला विमान यूरोपीय देश जॉर्जिया का है। यह एक कार्गो विमान बताया जा रहा है। विमान पाकिस्तान की वायुसीमा से हटकर क्यों उड़ रहा था, इस बारे में पता लगाया जा रहा है। 

एएनआई ने सूत्रों के हवाले जानकारी दी है कि विमान भारतीय वायुसीमा में करीब 70 किलोमीटर तक अंदर घुस आया था, जहां पर कच्छ के रण की वायुसीमा लगती है और जिसे सिविलियन एयर ट्रैफिक के लिए बंद रखा गया है। भारतीय वायुसेना पास के ठिकानों पर एक टीम भेजेगी जो वहां कार्गो विमान की चीजों का पता लगाएगी। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जॉर्जिया के इस कार्गो विमान का नाम Antonov-12 है। इसमें कल-पुर्जे लदे बताए जा रहे हैं। विमान को 4:55 बजे जयपुर में उतारा गया। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने बताया, आज दोपहर बाद जॉर्जिया का एक एएन-12 विमान, जिसे करांची से दिल्ली जाना था, अपने तय रास्ते से हटकर उत्तरी गुजरात के एक अनिर्धारित बिंदु से भारतीय वायुसीमा में घुसा। विमान को अत्यधिक चौंकन्ने भारतीय वायुसेना के विमानों द्वारा सफलतापूर्वक रोककर जयपुर मे उतरने पर मजबूर किया गया।

यहां देखें वीडियो-

सूत्रों के मुताबिक जैसे ही वायुसेना के ठिकानों पर लगे रडारों में विमान की भनक लगी, उन्होंने दो सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमानों को सक्रिय कर दिया। पहले तो जॉर्जिया का विमान जवाब नहीं दे रहा था लेकिन फिर जयपुर में उतरा।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्सपाकिस्तानइंडियाब्रेकिंग न्यूज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप