लाइव न्यूज़ :

इस्लाम के नाम पर कश्मीरी युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहा पाकिस्तान, आतंकी की पत्नी ने भारत लौट सुनाई आपबीती

By अनिल शर्मा | Updated: December 31, 2021 12:38 IST

रजिया ने कहा कि पाकिस्तान में जो भी है वो सिर्फ नाम का है। वहां कुछ भी नहीं है। वहां कोई इंसानियत नहीं है। मेरे लिहाज में वहां तो कोई इंसानियत नहीं है। 

Open in App
ठळक मुद्देकश्मीर की रहने वाली रजिया बीबी एक आतंकी से शादी की थीपति के मरने के बाद उनको उनके हाल पर छोड़ दिया गया थारजिया पैसे जमा कर भारत लौट आईं, कहा यहां काफी सुकून है

कश्मीरः  कुछ हफ्ते पहले भारत लौटीं एक आतंकी की पत्नी रजिया बीबी ने पाकिस्तान की पूरी पोल पट्टी खोल दी है। रजिया ने कहा कि वहां बिल्कुल भी इंसानियत नहीं है। 

रजिया बताती हैं कि यहां आए तकरीबन 15 दिन हो गए हैं। काफी सुकून में हूं। सुकून से सो तो सकती हूं। बच्चों की चिंता नहीं होती है, वे दिनभर खेलते रहते हैं। जिस हिसाब से वे कह रहे थे कि भारत में ये होगा, वो होगा, मुझे यहां आकर काफी सुकून मिला। मेरे बच्चों का बहुत ख्याल रखा गया। 

 रजिया ने कहा कि वे अपनो का ही ख्याल नहीं रखते तो यहां से जानेवालों का क्या रखेंगे। मैं एक आतंकी की पत्नी हूं लेकिन मेरा यहां बहुत अच्छे से ख्याल रखा जा रहा है। मेरे घर, मेरे बच्चों का काफी अच्छे से देखभाल किया गया।  मेरा समर्थन भी भारत को ही है। 

रजिया ने कहा कि पाकिस्तान में जो भी है वो सिर्फ नाम का है। वहां कुछ भी नहीं है। वहां कोई इंसानियत नहीं है। मेरे लिहाज में वहां तो कोई इंसानियत नहीं है। 

रजिया बीबी, एक कश्मीरी महिला, जिसकी शादी एक पाकिस्तानी आतंकवादी से हुई थी। पति की मृत्यु के बाद हिज़्ब नेतृत्व ने उन्हें उनके हाल पर छोड़ दिया था। रजिया वहां के हालात देख भारत लौट आईं। रजिया कहती हैं, वहां इस्लाम के नाम का दुरुपयोग करके कश्मीर के युवाओं का जीवन बर्बाद किया जा रहा है।

भारत कैसे आईं, इस बात का जवाब देते हुए रजिया ने कहा कि मैंने कुछ पैसे जमा किए और भारत वापस जाने का फैसला किया। भारत वापस आना एक बहुत अच्छा फैसला था। मेरे बच्चे वाकई खुश हैं। पाकिस्तान अपने नागरिकों की परवाह नहीं करता, यहां से जाने वालों का क्या करेगा? पाकिस्तान में इंसानियत नहीं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे