लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस में भारतीय विमानों के घुसने पर प्रतिबन्ध 28 जून तक बढ़ाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 16, 2019 13:34 IST

एयरस्पेस बंद होने के कारण दोनों देशों को नुकसान हो रहा है. भारतीय विमानों को ज्यादा फ्यूल खर्च करना पड़ रहा है. जब किसी देश का विमान किसी दूसरे देश के विमान क्षेत्र से गुजरता है तो उस देश को राजस्व का कुछ हिस्सा मिलता है.

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय विमानों को ज्यादा फ्यूल खर्च करना पड़ रहा है. कारगिल युद्ध के दौरान भी सिविलियन फ्लाइट्स को लेकर कोई मनाही नहीं थी.

26 फरवरी को बालाकोट में भारतीय वायु सेना के एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस को भारतीय विमानों के लिए प्रतिबंधित कर दिया था जिसकी सीमा अब बढ़ा कर 28 जून तक कर दी गई है.

बीते दिनों पीएम मोदी के एससीओ समिट में हिस्सा लेने के लिए भारत ने पाकिस्तान से उसके विमान क्षेत्र में इज़ाज़त मांगी थी लेकिन बाद में यह तय किया गया कि पीएम का विमान पाकिस्तान के विमान क्षेत्र से ना गुजर कर ओमान के क्षेत्र से गुजरेगा. 

भारतीय वायु सेना ने 31 मई को ये एलान किया था कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद भारतीय विमान क्षेत्र में जो पाबंदियां लगाई गईं थी उसे हटा लिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, भारत और पाकिस्तान के बीच एयरस्पेस खोलने को लेकर कोई आधिकारिक बातचीत नहीं हुई है.

ऐसी उम्मीद जतायी जा रही है कि हाल के दिनों में भारत से बातचीत की कोशिशों में लगे पाकिस्तान 28 जून को इस पर कोई फैसला ले सकता है. 

इसके पहले भारत और पाकिस्तान के बीच एयरस्पेस प्रतिबन्ध 1971 की लड़ाई में हुआ था. कारगिल के दौरान भी सिविलियन फ्लाइट्स को लेकर कोई मनाही नहीं थी. 

एयरस्पेस बंद होने के कारण दोनों देशों को नुकसान हो रहा है. भारतीय विमानों को ज्यादा फ्यूल खर्च करना पड़ रहा है.

जब किसी देश का विमान किसी दूसरे देश के विमान क्षेत्र से गुजरता है तो उस देश को राजस्व का कुछ हिस्सा मिलता है, इस कारण पाकिस्तान को भी नुकसान हो रहा है. 

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह