लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने फिर दी गीदड़ भभकी, बोला- हल्के में ना ले भारत, एक के बदले 10 सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे

By भाषा | Updated: October 14, 2018 08:31 IST

Pakistan on Surgical Strike: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ “10 सर्जिकल स्ट्राइक” की धमकी दी है।

Open in App

इस्लामाबाद, 13 अक्टूबरःपाकिस्तान ने भारत की तरफ से एक भी सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने की सूरत में “10 सर्जिकल स्ट्राइक” करने की धमकी दी। परमाणु हथियारों से संपन्न दोनों पड़ोसी देशों के बीच वाकयुद्ध का यह ताजा मामला है। सेना की इंटर सर्विसेज के जनसंपर्क विभाग के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने लंदन में मीडिया से बातचीत के दौरान यह बयान दिया जहां वह पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख कमर जावेद बाजवा के साथ एक दौरे पर गए हुए हैं।

रेडियो पाकिस्तान ने गफूर के हवाले से कहा, “अगर भारत पाकिस्तान के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक करने की हिमाकत करता है तो उसे प्रतिक्रिया में 10 सर्जिकल स्ट्राइक का सामना करना होगा।” उन्होंने यह भी कहा, “जो हमारे खिलाफ किसी भी तरह की दुर्घटना को अंजाम देने के बारे में सोच रहे हैं उन्हें पाकिस्तान की क्षमताओं को लेकर अपने दिमाग में कोई शक नहीं रखना चाहिए।” 

सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि पाकिस्तान की सेना 50 अरब डॉलर के चीन पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) की संरक्षक है और यह विशाल परियोजना देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगी। गफूर ने कहा कि सेना पाकिस्तान में लोकतंत्र को मजबूत करना चाहती है और दावा किया कि जुलाई में हुए आम चुनाव देश के इतिहास के सबसे पारदर्शी चुनाव रहे। 

उन्होंने कहा, “अगर किसी के पास चुनाव में धांधली होने के सबूत हैं तो उसे सामने लाना चाहिए।” उन्होंने मीडिया पर रोक की खबरों को भी खारिज किया और कहा कि देश में “अभिव्यक्ति की पूर्ण स्वतंत्रता है।” गफूर ने कहा कि पाकिस्तान में बुरे के मुकाबले बेहतर विकास ज्यादा हुआ है और अंतरराष्ट्रीय मीडिया को अच्छी चीजों को भी दिखाना चाहिए।

टॅग्स :पाकिस्तानसर्जिकल स्ट्राइकभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया