लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान ने भारतीय उप उच्चायुक्त को किया तलब, पुलवामा हमले के बाद भारत के रुख का जताया विरोध

By भाषा | Updated: February 16, 2019 02:40 IST

पाकिस्तान द्वारा भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब करने का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जबकि भारत ने नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया और सीआरपीएफ के जवानों के बलिदान को लेकर कड़ा डिमार्शे जारी किया।

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरीःपाकिस्तान ने शुक्रवार को भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया और पुलवामा में हुए भीषण आतंकवादी हमले में उसकी भूमिका के बारे में भारत की ओर से लगाये गये आरोपों के प्रति अपना विरोध जताया। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में बृहस्पतिवार को हुए इस जबरदस्त आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये थे तथा पांच बुरी तरह से घायल हो गये। पाकिस्तान के आतंकवादी समूह जैश ए मोहम्मद ने इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी।

पाकिस्तान द्वारा भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब करने का यह कदम ऐसे समय में उठाया गया जबकि भारत ने नयी दिल्ली में पाकिस्तानी उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब किया और सीआरपीएफ के जवानों के बलिदान को लेकर कड़ा डिमार्शे जारी किया। विदेश सचिव विजय गोखले ने कहा कि पाकिस्तान को जैश ए मोहम्मद के खिलाफ "तत्काल और सत्यापित कार्रवाई" करनी चाहिए।

हालांकि पाकिस्तान विदेश कार्यालय ने कोई बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि विदेश कार्यालय ने भारतीय उप उच्चायुक्त को तलब किया और पुलवामा हमले पर पाकिस्तान के खिलाफ "भारत द्वारा लगाए गए आधारहीन आरोप" को खारिज कर दिया।

विदेश मामलों के मंत्रालय से भारतीय राजनयिक को बाहर निकलते हुए दिखाने वाला एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया में चल रहा है। पुलवामा हमले के बाद भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से ‘सर्वाधिक तरजीही देश’ का दर्जा वापस ले लिया था। इससे पड़ोसी देश से भारत आने वाले सामानों पर सीमा शुल्क बढ़ाने में मदद मिलेगी।

कैबिनेट की सुरक्षा समिति की बैठक के बाद आज दिन में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने मीडिया को बताया कि पाकिस्तान को सर्वाधिक तरजीही राष्ट्र का दिया गया दर्जा वापस ले लिया गया है। भारत ने पाकिस्तान को 1996 में सर्वाधिक तरहीजी राष्ट्र का दर्जा दिया था।

सूत्रों के अनुसार पुलवामा में हुए आतंकवादी हमलों के अलोक में पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसरिया को मंत्रणा के लिए दिल्ली बुलाया गया है। इस बीच पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने एक साक्षात्कार में कहा है कि भारत अगर साक्ष्य मुहैया कराता है तो पाकिस्तान किसी के भी खिलाफ कार्रवाई करेगा।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा