लाइव न्यूज़ :

पाक BAT ने बॉर्डर पर भारतीय कुली का सिर कलम किया, सेना प्रमुख ने बताया ऐसे देंगे मुंहतोड़ जवाब

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 12, 2020 11:17 IST

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कुली सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई थी. मोहम्मद असलम (28) के शरीर को क्षत विक्षत कर दिया गया और उनका सिर भी नहीं है.

Open in App
ठळक मुद्देयह पहला मौका है जब किसी असैन्य व्यक्ति का बैट ने सिर कलम कियामोहम्मद असलम (28) के शरीर को क्षत विक्षत कर दिया गया और उनका सिर भी नहीं है.

जम्मू । 11 जनवरी । एजेंसी पाकिस्तान की बार्डर एक्शन टीम (बैट) पर एक कुली का सिर कलम करने और उसे अपने साथ ले जाने का संदेह है. अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कुली सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई थी. उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब किसी असैन्य व्यक्ति का बैट ने सिर कलम किया. हालांकि, सुरक्षा बलों के साथ अतीत में इस तरह की घटनाएं हुई हैं. बैट में पाकिस्तानी थल सेना के नियमित कर्मी और आतंकवादी शामिल हैं. मोहम्मद असलम (28) के शरीर को क्षत विक्षत कर दिया गया और उनका सिर भी नहीं है. पाकिस्तान द्वारा यह हत्या किए जाने के बारे में पूछे जाने पर थल सेना प्रमुख जनरल एम.एम. नरवणे ने आज कहा कि पेशेवर सेनाएं इस तरह के बर्बर कृत्य का सहारा नहीं लेती और इस तरह की स्थिति में उनके साथ एक सैन्य तरीके से उपयुक्त रूप से निपटा जाएगा.

एक रक्षा प्रवक्ता ने इससे पहले कहा था कि पाकिस्तानी थल सेना द्वारा एक मोर्टार का गोला दागे जाने पर गुलपुर सेक्टर के कसालियन गांव के दोनों बाशिंदें, असलम और अलताफ हुसैन (23) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. यह हमला सेना के कुलियों के समूह को निशाना बना कर किया गया था जो शुक्रवार को एलओसी के पास स्थित अग्रिम इलाके में सैनिकों के लिए सामान लेकर जा रहे थे. हालांकि, अधिकारियों ने कहा कि एक कुली के शव में सिर नहीं है और समझा जा रहा है कि उसे बैट अपने साथ ले गया.

पुलिस अधिकारी ने बताया, ''असलम का शव जब पुलिस को कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के लिए सौंपा गया तब वह बगैर सिर का था. दोनों कुलियों का शव उनके परिवार को सौंपा गया है . '' उन्होंने बताया कि घायल कुलियों मोहम्मद सलीम (24), मोहम्मद शौकत (28) और नवाज अहमद (35) का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. सेना दिवस पर दिल्ली में संवाददाता सम्मेलन में जनरल नरवणे ने इस घटना के बारे में पूछे जाने पर कहा, ''हम इस तरह की स्थिति से एक सैन्य तरीके से उपयुक्त रूप से निपटेंगे.''

उन्होंने कहा कि थल सेना एलओसी पर खुद को सर्वाधिक पेशेवर और नैतिक तरीके से संचालित करती है. ''पेशेवर सेनाएं कभी इस तरह के बर्बर कृत्य का सहारा नहीं लेती.'' पाक की कायराना हरकतों पर मुंहतोड़ जवाब कब?:

कांग्रेस विपक्षी कांग्रेस ने इन हत्याओं की कड़ी निंदा की है और सवाल किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पाकिस्तान की 'बर्बरता' पर 'चुप' क्यों हैं. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, '' पाक के वहशीपन पर मोदी सरकार चुप क्यों? पाकिस्तानी सैनिक एक कुली का सिर काट ले गए, दो शहीद. और प्रधानमंत्री व रक्षामंत्री मौन है! मीडिया के साथी भी चुप हैं.'' उन्होंने सवाल किया, ''क्या शहादतों की खबरें सरकारें देखकर चलाई जाती हैं? पाक की कायराना हरकतों पर मुंहतोड़ जवाब कब? 1 के बदले 10 सर कब?

टॅग्स :पाकिस्तानएलओसीभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां