लाइव न्यूज़ :

Padmapur assembly seat by-election: बीजद ने सीएम पटनायक और बीजेपी ने प्रधान, वैष्णव, अर्जुन मुंडा और बिश्वेश्वर टुडू को स्टार प्रचारक बनाया, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2022 15:39 IST

Padmapur assembly seat by-election:भाजपा ने अपनी राज्य इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती, ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा को उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों के रूप में नामित किया।

Open in App
ठळक मुद्देशरत पटनायक, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा शामिल हैं। उपचुनाव के लिए सत्य भूषण साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। प्रणब प्रकाश दास, प्रसन्न आचार्य और राज्य के मंत्री आर पी स्वैन, पी के देब और अतनु एस नायक शामिल हैं।

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ बारगढ़ जिले की पद्मपुर विधानसभा सीट के लिए पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव में बीजू जनता दल (बीजद) की उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा के लिए प्रचार करेंगे।

राज्य में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित के लिए केंद्रीय मंत्रियों धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, अर्जुन मुंडा और बिश्वेश्वर टुडू को स्टार प्रचारक बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने भी अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राज्य प्रभारी डॉ ए चेल्ला कुमार, एआईसीसी सचिव जी रुद्र राजू, पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष शरत पटनायक, कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा शामिल हैं।

पार्टी ने उपचुनाव के लिए सत्य भूषण साहू को अपना उम्मीदवार बनाया है। सत्तारूढ़ बीजद की 40 सदस्यीय सूची में पटनायक के अलावा वरिष्ठ नेता प्रणब प्रकाश दास, प्रसन्न आचार्य और राज्य के मंत्री आर पी स्वैन, पी के देब और अतनु एस नायक शामिल हैं।

भाजपा ने अपनी राज्य इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती, ओडिशा विधानसभा में विपक्ष के नेता जयनारायण मिश्रा और पूर्व सांसद बैजयंत पांडा को उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों के रूप में नामित किया। धामनगर के नवनिर्वाचित विधायक सूर्यबाशी सूरज भी पद्मपुर में भाजपा उम्मीदवार के लिए प्रचार करेंगे। 

टॅग्स :उपचुनावओड़िसाचुनाव आयोगनवीन पटनायकAshwini Vaishnavअर्जुन मुंडाधर्मेंद्र प्रधान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत18 जिलों में 83 ब्लॉक विकास अधिकारी के बाद 173 थानों के प्रभारी और प्रभारी निरीक्षकों का तबादला?, पश्चिम बंगाल को लेकर अलर्ट निर्वाचन आयोग

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?