लाइव न्यूज़ :

पद्मश्री से सम्मानित चित्रकार ने प्रधानमंत्री मोदी को सरदार पटेल के साथ उनका तैलचित्र भेंट किया

By भाषा | Updated: December 8, 2021 10:30 IST

Open in App

मथुरा, आठ दिसम्बर ‘पद्मश्री’ से सम्मानित वृन्दावन के प्रसिद्ध चित्रकार कृष्ण कन्हाई ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संसद भवन स्थित उनके कक्ष में एक तैलचित्र भेंट किया जिसमें पृष्ठभूमि में सरदार वल्लभ भाई पटेल और सामने मोदी खड़े नजर आ रहे हैं।

इससे पहले वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और तत्कालीन उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भी इसी प्रकार के आदमकद चित्र बनाकर भेंट कर चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कॉफी टेबल बुक भी भेंट की।

कृष्ण कन्हाई ने यह कलाकृति कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में लगे लॉकडाउन के दौरान एक माह में बनाई थी। सात गुणा आठ वर्गफुट के इस तैलचित्र की पृष्ठभूमि में सरदार वल्लभ भाई पटेल हैं और उनके सामने प्रधानमंत्री मोदी खड़े दिख रहे हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने सरदार पटेल के साथ अपना चित्र देखकर कौतूहल प्रकट किया और उसके बारे में विस्तृत जानकारी ली कि इसे कब और किस प्रकार बनाया गया। उन्होंने चित्र को लगाने के लिए उचित स्थान भी तय कर लिया और कहा कि इसे अहमदाबाद स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ संग्रहालय में लगाना उचित रहेगा।’’

पद्मश्री से सम्मानित कन्हाई के चित्रकार पुत्र कृष्ण कन्हाई पिता के समान ही चित्रकार हैं। वह तैलचित्र एवं सोने से बनाए अपने चित्रों के कारण देश-विदेश में नाम कमा चुके हैं। पिता-पुत्र दोनों ही देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं।

इस मौके पर मथुरा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी, चित्रकार की पत्नी कुसुम कन्हाई व पुत्र अर्जुन कन्हाई भी साथ थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां