लाइव न्यूज़ :

पद्मश्री से सम्मानित पर्यावरणविद् रामैया का निधन, तेलंगाना सीएम ने जताया दुख

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 12, 2025 10:37 IST

Telangana: पद्म श्री दरिपल्ली रामैया जिन्हें वनजीवी रामैया के नाम से भी जाना जाता है का निधन हो गया।

Open in App

Telangana:  पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित ‘वनजीवी’ रामैया का शनिवार को तेलंगाना के खम्मम जिले में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। रामैया के परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि रेड्डीपल्ली गांव में स्थित पैतृक घर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह 87 वर्ष के थे। दरिपल्ली रामैया को खम्मम जिले में हरित योद्धा, ‘चेट्टू (वृक्ष) रामैया’ या ‘वनजीवी’ नाम से भी जाना जाता था।

रामैया ने पिछले कई दशकों में एक करोड़ से अधिक पौधे लगाए। पर्यावरण के प्रति उनके इस योगदान के लिए उन्हें 2017 के पद्म श्री पुरस्कार दिया गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रामैया के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि उनका निधन समाज के लिए एक ‘अपूरणीय क्षति’ है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक बयान के मुताबिक, रेड्डी ने कहा कि दरिपल्ली रामैया का दृढ़ विश्वास था कि प्रकृति और पर्यावरण के बिना मानव जाति का अस्तित्व संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। 

टॅग्स :पद्म श्रीतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

भारतराज्यसभा चुनाव: अभिषेक सिंघवी, फूलो देवी नेताम, अनुराग शर्मा, कर्मवीर सिंह बौद्ध, एम क्रिस्टोफर तिलक और वी नरेंद्र रेड्डी को कांग्रेस ने बनाया उम्मीदवार

भारततेलंगाना में इंजीनियरों को 7 लाख रुपये, सफाई कर्मचारियों को मिलेंगे 2 लाख रुपये महीने, राज्य सरकार ने सैलरी स्ट्रक्चर में किया बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो