Padampur Assembly by-election Result 2022: वर्षा सिंह बरिहा 5766 मतों से आगे, कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 474 मत

By सतीश कुमार सिंह | Published: December 8, 2022 10:40 AM2022-12-08T10:40:51+5:302022-12-08T10:41:56+5:30

Padampur Assembly by-election Result 2022: मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल ने दिवंगत विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा की बेटी बर्षा सिंह बरिहा को टिकट दिया है।  

Padampur Assembly by-election Result 2022 odisha bjd Varsha Singh Bariha leading 5766 votes only 474 votes Congress candidate Satya Bhusan Sahu | Padampur Assembly by-election Result 2022: वर्षा सिंह बरिहा 5766 मतों से आगे, कांग्रेस प्रत्याशी को मात्र 474 मत

आठ दिसंबर को 14 टेबल पर 23 चरण की गिनती हो रही है।

Highlightsआठ दिसंबर को 14 टेबल पर 23 चरण की गिनती हो रही है।कांग्रेस ने तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू को उम्मीदवार बनाया है। 

भुवनेश्वरः ओडिशा के बरगढ़ जिले की पदमपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) ने बढ़त बना ली है। बीजद उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा और बीजेपी के उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित में टक्कर है। प्रदीप को 10150 और बरिहा को 15916 वोट मिले हैं।

चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सुबह 10.30 बजे तक के उपलब्ध के आंकड़े के अनुसार, बीजद उम्मीदवार वर्षा सिंह बरिहा भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रदीप पुरोहित से 5766 मतों के अंतर से आगे चल रही थीं। पदमपुर उपचुनाव में 81.29 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। कांग्रेस प्रत्याशी को 474 मत मिले हैं।

बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे पदमपुर उप जिलाधिकारी कार्यालय के पास आरएमसी यार्ड में मतों की गिनती शुरू की गई। पदमपुर में बीजू जनता दल (बीजद) के विधायक बिजय रंजन सिंह बरिहा के निधन के कारण उपचुनाव हुआ।

इस उपचुनाव में बीजद ने बरिहा की बेटी वर्षा को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित और कांग्रेस ने तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू को मैदान में उतारा है। कुल 2.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकर का इस्तेमाल किया था।

पदमपुर सीट पर कुल 2.57 लाख मतदाता हैं, जिनमें 12 लोग ट्रांसजेंडर समुदाय के हैं। इस सीट पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व विधायक एवं पार्टी के कृषक मोर्चा के अध्यक्ष प्रदीप पुरोहित को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने तीन बार के विधायक सत्य भूषण साहू को उम्मीदवार बनाया है। 

Web Title: Padampur Assembly by-election Result 2022 odisha bjd Varsha Singh Bariha leading 5766 votes only 474 votes Congress candidate Satya Bhusan Sahu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे