लाइव न्यूज़ :

बढ़ती महंगाई को लेकर चिदंबरम ने PM मोदी पर कसा तंज, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बढोतरी के लिए बोला 'थैंक्स'

By अभिषेक पारीक | Updated: June 14, 2021 21:30 IST

पी चिदंबरम ने कहा कि मुद्रास्फीति बढ़ने की वजह पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी है। पूर्व वित्त मंत्री ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब खुदरा मुद्रास्फीति मई महीने में उछलकर 6.3 प्रतिशत पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। चिंदबरम ने कहा-पीएम मोदी का धन्यवाद कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है।’थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर 12.94 फीसद के उच्च स्तर पर पहुंची। 

कोरोना महामारी के साथ ही देश बढ़ती महंगाई से भी परेशान है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि देश में मुद्रास्फीति बढ़ने की वजह पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में रोजाना हो रही बढ़ोतरी है। पूर्व वित्त मंत्री ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब खुदरा मुद्रास्फीति मई महीने में उछलकर 6.3 प्रतिशत पहुंच गई है। साथ ही चिदंबरम ने बढ़ती महंगाई को लेकर पीएम मोदी पर तंज कसा और उन्हें थैंक्स कहा है। 

महंगाई दर भारतीय रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊंची है। चिदंबरम ने तंज करते हुए ट्वीट किया, ‘थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) 12.94 प्रतिशत है तो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति 6.3 प्रतिशत है। ईंधन और ऊर्जा की महंगाई 37.61 प्रतिशत है। प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है।’ उन्होंने यह दावा भी किया कि ये आंकड़े सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के द्योतक भी हैं। 

2021-22 में 5.1 रहने का अनुमान

रिजर्व बैंक ने 2021-22 में खुदरा महंगाई दर 5.1 फीसद रहने का अनुमान जताया है। इसके 2021-22 की पहली तिमाही में 5.2 फीसद, दूसरी तिमाही में 5.4 फीसद, तीसरी तिमाही में 4.7 फीसद और चौथी तिमाही में 5.3 फीसद रहने का अनुमान जताया है। 

इसलिए बढ़ गई महंगाई

देश में महंगाई दर में बढोतरी के पीछे कच्चे तेल और विनिर्मित वस्तुओं की थोक कीमतों को माना जा रहा है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर पिछले महीने मई में 12.94 फीसद के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। यह पांचवां महीना है जब थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति बढ़ी है। 

टॅग्स :पी चिदंबरममुद्रास्फीति
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBudget 2026: निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश किया, जानें किसके नाम है सबसे ज्यादा बार केंद्रीय बजट पेश करने का रिकॉर्ड

कारोबार1 फरवरी को 9वां बजट पेश कर नया रिकॉर्ड बनाएंगी सीतारमण?, पूर्व पीएम देसाई पेश कर चुके हैं 10 बजट, स्वतंत्र भारत में बजट पेश करने से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्य

भारतBihar Elections 2025: बिहार के नतीजों का पूरे देश पर होगा असर!, पीएम मोदी करेंगे 12 रैली

भारत'ऑपरेशन ब्लू स्टार एक गलती थी', पूर्व गृह मंत्री चिदंबरम बोले- "इंदिरा गांधी को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी"

कारोबारराहत की खबर, 6 साल में सबसे कम महंगाई?, सब्जियों, दाल, मांस, मछली, अनाज, चीनी और दूध दाम में कमी, जनवरी, 2019 के बाद सबसे कम

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत