लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली में पी चिदंबरम का मोदी सरकार पर तंज, 'वित्त मंत्री ने सब कहा, बस ये नहीं कहा, 'अच्छे दिन आने वाले हैं'

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: December 14, 2019 12:58 IST

P Chidambaram: कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने पार्टी की 'भारत बचाओ' रैली में मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया है

Open in App
ठळक मुद्देपी चिदंबरम ने कहा कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया हैचिदंबरम ने कहा कि वित्त मंत्री ने 'अच्छे दिन आने वाले हैं' को छोड़कर सबकुछ कहा

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अर्थव्यवस्था में सुस्ती को लेकर चिदंबरम ने सरकार को घेरते हुए कहा कि पिछले छह महीनों में मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है। 

चिदंबरम ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने सबकुछ कहा लेकिन ये नहीं कहा कि अच्छे दिन आने वाले हैं।

चिदंबरम का वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित हुई कांग्रेस की इस रैली को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने कहा, 'मोदी सरकार ने पिछले छह महीनों में भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सबकुछ ठीक है, हम दुनिया में टॉप पर हैं। केवल एक बात उन्होंने नहीं कही कि 'अच्छे दिन आने वाले हैं।'

प्रियंका ने जमकर बोला मोदी सरकार पर हमला

वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने भी इस रैली में बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि अगर बीजेपी है तो बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की आत्महत्या मुमकिन है।

प्रियंका गांधी ने कहा, 'हर बस स्टॉप, हर अखबार पे दिखता है, 'मोदी है तो मुमकिन है', असलियत ये है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज, बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है, बीजेपी है तो 4 करोड़ की नौकरियां जाना मुमकिन है।' 

कांग्रेस का कहना है कि उसकी यह रैली सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की बढ़ती हुई महंगाई, प्याज, सब्जियों और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, बढ़ोतरी, बेरोजगारी, गरीबी समेत अन्य मुद्दों को लेकर नाकामियों को जनता के सामने उजागर करने के लिए की जा रही है।

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील