लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के चामराजनगर में 24 लोगों की ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत, राहुल गांधी ने पूछा-मरे गए या मारे गए !

By दीप्ती कुमारी | Updated: May 3, 2021 16:18 IST

कर्नाटक के चामराजगंज में ऑक्सीजन की कमी से 24 लोगों की मौत हो गई है । 24 लोगों की मौत के बाद उनके परिजनों ने जिला अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया हालांकि जिला प्रभारी और शित्रा मंत्री सुयश कुमार ने कहा कि सभी 24 मौत ऑक्सीजन की कमी के कारण नहीं हो सकती है और उन्होंने इस घटना की डेथ ऑडिट रिपोर्ट मांगी है ।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक के चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 मरीजों की मौत, सीएम ने बुलाई आपात कैबिनेट बैठकराहुल गांधी ने ट्वीट कर पूछा- मरे गए या मारे गए ? जिला प्रभारी मंत्री और शित्रा मंत्री सुयश कुमार ने कहा कि 24 लोगों की जान ऑक्सीजन की कमी की वजह से नहीं जा सकती

बेंगलुरू : कर्नाटक के चामराजनगर जिले में पिछले 24 घंटों में ऑक्सीजन की कमी के कारण 23 कोरोना संक्रमित सहित 24 लोगों की जान चली गई । इस बात की खबर लगते है कि मृतकों के परिजनों  चामराजनगर जिला अस्पताल के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे । उन्होंने हॉस्पिटल पर ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाया ।

राहुल गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 'मर गए या मारे गए ? उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं । सिस्टम के जागने से पहले  लोगों को कितना संघर्ष करना पड़ेगा । '

मौत सिर्फ ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई 

इस बीच चामराजनगर के जिला प्रभारी मंत्री और शिक्षा मंत्री  एस सुरेश कुमार ने जिला प्रशासन को एक डेथ ऑडिट रिपोर्ट देने का आदेश दिया है ।  उन्होंने दावा किया है कि सभी मौतें  ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई । कुमार ने कहा कि यह कहना उचित नहीं है कि सभी 24 मौतें ऑक्सीजन की कमी से हुई हैं । दरअसल ये मौत रविवार सुबह से सोमवार सुबह के बीच हुई है जबकि ऑक्सीजन की कमी  सोमवार को 12.30 से 2.30 के बीच हुई है  । वह चामराजनगर अस्पताल स्थिति का जायजा लेने भी गए थे । 

इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने जिला  डिप्टी कमिश्नर को फोन कर घटना के बारे में जानकारी ली । साथ ही सीएम ने कल आपात कैबिनेट बैठक भी बुलाई है । सुरेश कुमार के अनुसार , डेथ की ऑडिट रिपोर्ट इस बात का विवरण होगा कि मरीज किस बीमारी से पीड़ित थे , क्या उनकी कोई कॉमरेडिटी थी और उन्हें किस राज्य के अस्पताल से भर्ती कराया गया था । 

हालांकि उन्होंने कहा कि 6000 लीटर तरल मेडिकल ऑक्सीजन का स्टोक था लेकिन अतिरिक्त सिलेंडर की भी आवश्यकता थी । उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर मैसूरू से आने वाला था लेकिन कुछ समस्या की वजह से नहीं आ सका ।  

टॅग्स :कर्नाटककोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो