लाइव न्यूज़ :

ओवैसी ने अमित शाह के मुस्लिमों का आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर कहा, "मोदी जी के पसमांदा मुसलमानों के सपनों पर पलीता रहे हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 24, 2023 15:21 IST

अमित शाह द्वारा तेलंगाना में मुस्लिमों का आरक्षण खत्म किये जाने वाले बयान पर बेहद नाराजगी प्रदर्शित करते हुए एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अमित शाह नरेंद्र मोदी के पसमांदा मुसलमाों के सपनों पर पतीला लगा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने अमित शाह द्वारा मुस्लिम आरक्षण को खत्म किये जाने वाले बयान पर दी बेहद कड़ी प्रतिक्रियासच्चाई यही है कि भाजपा को मुस्लिम विरोधी भाषा के अलावा और कुछ आता ही नहीं हैभाजपा शासन में फर्जी मुठभेड़, कर्फ्यू और गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाना ही मुख्य काम है

हैदराबाद: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा तेलंगाना में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुस्लिम आरक्षण को खत्म किये जाने के बयान पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है। ओवैसी ने गृह मंत्री शाह द्वारा मुस्लिमों के आरक्षण को खत्म किया जाने वाले बयान पर कहा कि एक तरफ तो भाजपा पसमांदा मुसलमानों की बात करती है और दूसरी ओर आरक्षण खत्म करने की बात करती है, अरे कम से कम अपनी किसी बात पर तो टिके रहे।

अमित शाह के बयान से बेहद नाराज ओवैसी ने शाह पर तीखा व्यग्य करते हुए कहा कि यही उनकी सच्चाई है, दरअसल भाजपा के पास तेलंगाना ही नहीं पूरे देश में मुस्लिम विरोधी भाषा के अलावा और कुछ नहीं आता है। उनके पास न तो तेलंगाना के विकास के लिए कोई दृष्टिकोण है और न योजना है। आखिर और क्या कह सकते हैं।

उन्होंने कहा, “भाजपा के शासन में केवल फर्जी मुठभेड़, कर्फ्यू, धर्म विशेष के अपराधियों को रिहा करना, धर्म विशेष के लोगों को जेलों में बंद करना और गरीबों के मकान पर बुलडोजर चलाना ही हो सकता है। मुझे समझ नहीं आता कि ये लोग तेलंगाना की जनता से इतनी नफरत क्यों करते हैं?”

अमित शाह ने बीते रविवार को हैदराबाद के पास चेवेल्ला में भाजपा की ओर से आयोजित 'विजय संकल्प सभा' में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव पर आरोप लगाते हुए कहा कि केसीआर ने राज्य की विभिन्न योजनाओं के तहत मुसलमानों को फायदा पहुंचाने के लिए आरक्षण का लाभ दिया है। इसके साथ ही अमित शाह ने सीएम केसीआर पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी का 'एजेंडे'चलाने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि 'कार' (बीआरएस का चुनाव चिन्ह) की स्टेयरिंग तो ओवैसी के पास ही है।

इसके साथ ही अमित शाह ने केसीआर सरकार पर गरजते हुए कहा, “आरक्षण का अधिकार असली अधिकार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ों को है। अगर तेलंगाना में हमारी सत्ता आती है तो हम मुस्लिम आरक्षण को पूरी तरह से खत्म कर देंगे।"

अमित शाह को इसी बयान के लिए घेरते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि समझ नहीं आता कि भाजपा क्या सोचती है। एक तरफ तो प्रधानमंत्री मोदी पसमांदा मुसलमानों के बीच हीरो बनने के लिए दिन रात एक किये हुए हैं। मोदी पसमांदा समुदाय के आर्थिक तरक्की और सामाजिक बल देने की बात करके मुसलमानों के बीच जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं अमित शाह उन्हीं के सपनों पर पतीला लगाके मुसलमानों का आरक्षण खत्म करने का वादा कर रहे हैं।

एआईएमआईएम चीफ ने कहा, "अगर अमित शाह शाह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अति पिछड़ों के लिए इतने ही गंभीर हैं, तो आरक्षण के लिए तय 50 फीसदी कोटे की सीमा को हटाने के लिए संसद में संवैधानिक संशोधन पेश करें।"

उन्होंने कहा, "अमित शाह जी आखिर कब तक ये 'ओवैसी ओवैसी' का रोनाधोना चलेगा? केवल डायलॉग ही मारते रहेंगे। कभी तो रिकॉर्ड तोड़ महंगाई और बेरोजगारी पर भी बात कर लीजिए और यह याद रखिये कि तेलंगाना एक ऐसा राज्य है, जिसकी प्रति व्यक्ति आय देश में सबसे ज्यादा है।”

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअमित शाहतेलंगानाके चंद्रशेखर रावBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो