लाइव न्यूज़ :

असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार पर भड़के ओवैसी, बाल विवाह करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर उठाए सवाल

By शिवेंद्र राय | Updated: February 4, 2023 16:58 IST

असम में बाल विवाह रोकने के लिए राज्य कैबिनेट ने 23 जनवरी को कम उम्र की लड़कियों की शादी करने वालों गिरफ्तार करने का फैसला किया था। इसके बाद से बहुत ही कम समय में अब तक 4000 से ज्यादा लोगों पर बाल विावह के मामले दर्ज हो चुके हैं। 2000 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाल विवाह के खिलाफ असम सरकार की काईरवाई पर भड़के ओवैसीकहा- इस तरह की गिरफ्तारियां करके आप मुश्किल खड़ी कर रहे हैंकहा- अगर लड़के को जेल भेज देंगे तो लड़की की देखभाल कौन करेगा?

नई दिल्ली: असम की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार ने हाल ही में 14 साल से कम उम्र की लड़कियों की शादी करने वालों पर यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत कार्रवाई करने का फैसला किया था। इसके बाद राज्य भर में सक्रिय हुई पुलिस ने  बाल विवाह पर बड़े पैमाने पर कार्रवाई की और दो हजार से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया।

असम पुलिस की इस कार्रवाई से अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन औवैसी भड़के हुए हैं। ओवैसी ने असम सरकार की इस कार्रवाई को भाजपा सरकार का मुस्लिम विरोधी रवैया बताया है। भाजपा सरकार पर भड़के ओवैसी ने कहा, "असम में पिछले 6 साल से बीजेपी की सरकार है। ये तो आपकी असफलता है। तब आप क्या कर रहे थे? इस तरह की गिरफ्तारियां करके आप एक और मुश्किल खड़ी कर रहे हैं।  जिनकी शादी हो चुकी है उन लड़कियों का क्या करेंगे आप? कौन देखभाल करेगा उनकी? चाहे वो किसी समुदाय की हों।"

ओवैसी ने आगे कहा, "अब तक सरकार ने 4 हजार केस बुक कर लिए हैं। अभी 4 हजार और केस बुक करने की बात कर रहे हैं। ऐसे बड़ा सवाल यही है कि अगर आप लड़के को जेल भेज देंगे तो लड़की की देखभाल कौन करेगा? वहां स्कूल क्यों नहीं खोल रहे हैं आप? असम में आपने कितने स्कूल खोले हैं? स्कूल खोलिए, कौन रोक रहा है आपको?" 

एआईएमआईएम प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा  सरकार मुस्लिमों के खिलाफ है। कम उम्र की लड़कियों की शादी करने वालों पर की जा रही कार्रवाई को ओवैसी ने जरूरी मुद्दो से ध्यान भटकाने की तरकीब कहा।

बता दें कि असम में बाल विवाह रोकने के लिए  राज्य कैबिनेट ने 23 जनवरी को कम उम्र की लड़कियों की शादी करने वालों गिरफ्तार करने का फैसला किया था। इसके बाद से बहुत ही कम समय में अब तक 4000 से ज्यादा लोगों पर बाल विावह के मामले दर्ज हो चुके हैं। नियमों के अनुसार 14 साल से कम उम्र की लड़की से शादी करने पर विवाह को अवैध करार दिया जाएगा। गर दूल्हा भी 14 साल से कम उम्र का है तो उसे सुधार गृह भेजा जाएगा। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअसमहेमंत विश्व शर्माBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है