लाइव न्यूज़ :

नववर्ष पर मस्ती पड़ी भारीः नशे में गाड़ी चलाने पर दिल्ली में 300 और मुंबई में 198 से अधिक कटे चालान 

By भाषा | Updated: January 1, 2020 14:07 IST

नववर्ष की पूर्वसंध्या पर आयोजित होने वाले जश्नों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बार, पब, रेस्तरां, पांच सितारा होटल, मॉल और बाजारों के परिसरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। सभी पीसीआर वैनों, रफ्तार मोटरसाइकिलों और प्रखर वैनों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देदमकल की गाड़ियों की तैनाती के साथ ही यातायात के उच्च प्रबंध किए गए थे।पुलिस ने चेतावनी भी दी थी कि गुंडागर्दी और शराब पीकर गाड़ी चलाने की किसी भी घटना से सख्ती से निपटा जाएगा। 

दिल्ली पुलिस ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में 352 लोगों का चालान काटा है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नववर्ष की पूर्वसंध्या पर आयोजित होने वाले जश्नों के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बार, पब, रेस्तरां, पांच सितारा होटल, मॉल और बाजारों के परिसरों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। सभी पीसीआर वैनों, रफ्तार मोटरसाइकिलों और प्रखर वैनों को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया था।

कनॉट प्लेस जैसे स्थानों पर जहां अधिक लोगों के आने की संभावना थी, वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल, दमकल की गाड़ियों की तैनाती के साथ ही यातायात के उच्च प्रबंध किए गए थे। पुलिस ने चेतावनी भी दी थी कि गुंडागर्दी और शराब पीकर गाड़ी चलाने की किसी भी घटना से सख्ती से निपटा जाएगा। 

मुंबई में हजारों लोग समुद्र तटों और मरीन ड्राइव पर मंगलवार देर शाम नववर्ष का उत्सव मनाने के लिए एकत्रित हुए। मध्यरात्रि तक किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली लेकिन यातयात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में 198 लोगों को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने कहा कि मुंबई की सड़कों पर चालीस हजार पुलिसकर्मी तैनात हैं और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाने के लिए सौ स्थानों पर नाकेबंदी की गई है। यातायात पुलिस उपायुक्त (उपनगर) संदित भजिभाकरे ने कहा कि 198 लोगों को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मुंबई के अंधेरी क्षेत्र में एक शराबखाने में 11 लोगों को अश्लील रूप से नाचने गाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :न्यू ईयरदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?