लाइव न्यूज़ :

एक लाख से ज्यादा छात्रों ने ऑनलाइन मुहिम चलाकर बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कराने की मांग की, CBSE ने दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2021 13:11 IST

भारत में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। ऐसे में लाखों स्टूडेंट ने बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कराने की मांग की है। उन्होंने 'चेंज डॉट ओआरजी' पर इसके लिए अभियान भी चलाया है।

Open in App
ठळक मुद्दे'चेंज डॉट ओआरजी' पर 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट ने चलाया अभियान, परीक्षा रद्द कराने की मांगछात्रों के अनुसार पिछले साल जब कोरोना के मामले कम थे तो सबकुछ बंद कर दिया गया था लेकिन अब हालात पहले से ज्यादा खराब हैंछात्रों ने मांग रखी है कि अगर परीक्षा रद्द नहीं की गई तो ऑनलाइन एग्जाम लिए जाएं

भारत में कोरोना महामारी के लगातर बढ़ रहे मामलों के बीच 10वीं और 12वीं के एक लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने सरकार से मई में होने वाली बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द करने या फिर इसे ऑनलाइन आयोजित कराने की मांग की है। इन स्टूडेंट ने सरकार से इस संबंध में गुजारिश के लिए याचिकाओं पर हस्ताक्षर किए हैं।

वहीं, पिछले दो दिन से ट्विटर पर #cancelboardexams2021 भी ट्रेंड करता रहा है। हालांकि इन तमाम मागों के बावजूद  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस ( सीआईएससीई) ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए तमाम वो इंतजाम किए गए हैं जो कोरोना से बचने के लिए जरूरी हैं।

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार सीबीएसई के एक अधिकारी ने कहा, 'तमाम इंतजाम किए गए हैं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा ताकि स्टूडेंट की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। सोशल डिस्टेंसिंग को बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों में 40 से 50 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सभी गाइडलाइंस माने जाएंगे।' 

'चेंज डॉट ओआरजी' पर स्टूडेंट की मुहिम

दरअसल 'चेंज डॉट ओआरजी' पर चल रही एक याचिका में छात्रों की ओर से कहा गया है, ‘भारत में हालात हर दिन बदतर होते जा रहे हैं। देश में पिछले साल जब कुछ ही मामले थे तो बाकी की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी लेकिन अब जब मामले सबसे ज्यादा हैं तो वे स्कूलों को खोलने की योजना बना रहे हैं। हम शिक्षा मंत्री से इस मामले पर विचार करने और इस साल होने वाली सभी परीक्षाओं को रद्द करने का अनुरोध करते हैं। छात्र पहले ही बहुत तनाव में हैं।'

बता दें कि आमतौर पर हर साल प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में कराई जाती हैं और लिखित परीक्षा फरवरी से लेकर मार्च तक चलती है। हालांकि, पिछली बार देर सत्र प्रारंभ होने और कोरोना महामारी के कारण परीक्षाओं को इस साल मई-जून में कराने का निर्णय लिया गया है।

बोर्ड ने पिछले साल ये भी घोषणा की थी कि अगर कोई छात्र घर में किसी के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण प्रैक्टिकल एग्जाम में नहीं आ पाता है तो स्कूल दोबारा से उसकी परीक्षा के प्रबंध करेगी।

बता दें कि पिछले साल ही मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से स्कूल बंद कर दिए गए थे। पिछले साल कुछ राज्यों में स्कूल फिर खोले भी गए लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद इन्हें दोबारा बंद कर दिया गया है। पिछले ही साल बोर्ड परीक्षाओं को भी बीच में बंद करना पड़ा था और फिर बाद में देर से नतीजों की घोषणा की गई थी।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीबीएसईसीआईएससीई.ओआरजी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतCBSE कक्षा 12 के नतीजों पर विवाद: बोर्ड ने कहा- मूल्यांकन में नहीं हुआ AI का इस्तेमाल

भारतCBSE New Rule: अब 9वीं और 10वीं में छात्रों को पढ़नी होंगी तीन भाषाएं, जानिए बोर्ड के इस बड़े फैसले की वजह

भारतCBSE छात्रों के लिए 1 जुलाई से कक्षा नौवीं के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Updates: 17000 से अधिक बच्चों के 95 और 94,000 से अधिक छात्रों को 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक

भारतCBSE Class 12 Result 2026 Out: 85.20% छात्र पास, डिजीलॉकर और आधिकारिक साइट पर तुरंत चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतUP Heat Wave Alert: 53 जिलों में हीटवेव अलर्ट?, 23-24 मई तक भयंकर गर्मी?, सरकारी-प्राइवेट स्कूल बंद करने का आदेश, बांदा में 48.2 डिग्री तक पहुंचा तापमान, आगरा-मथुरा पीछे नहीं

भारतमहिला अभ्यर्थी को पुलिस ने घसीटा, पटना में फिर से सड़कों पर उतरे शिक्षक भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी?, देखिए तस्वीरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतएकलव्य विद्यालयों एवं खेल प्रशिक्षण केंद्रों पर ध्यान?, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा- देश के प्रतिष्ठित प्रशिक्षण संस्थानों-अकादमियों में जाएंगे बिहार के युवा

भारतमध्य क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक अगले साल उज्जैन में, गृह मंत्री शाह करेंगे सिंहस्थ की तैयारियों का मुआयना