लाइव न्यूज़ :

जब ओशो रजनीश ने कहा था- ताजमहल पुराना हिंदू महल था, दिए थे ये तर्क

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 25, 2022 13:22 IST

पहले भी कई बार ताजमहल को लेकर विवाद खड़े हो चुके हैं। ताजमहल को लेकर अब तक कई बार यह दावा किया जा चुका हा कि एक मंदिर को तोड़कर इसका निर्माण किया गया था। ऐसे में आप भी ओशो रजनीश के इस वीडियो इस कहानी के आखिर में सुन सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देओशो रजनीश ने ताजमहल के हिंदू मंदिर होने का दावा किया था। अपने दावों के साथ उन्होंने कुछ तर्क भी सामने रखे थे। 

आगरा: ताजमहल को लेकर पहले भी कई बार विवाद खड़े हो चुके हैं। इस ईमारत को लेकर अब तक कई बार यह दावा किया जा चुका हा कि एक मंदिर को तोड़कर ताजमहल का निर्माण किया गया था। ऐसे में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जारी विवाद के बीच ताजमहल की चर्चा होना कोई नई बात नहीं है। ऐसे में ओशो रजनीश ने भी ताजमहल के हिंदू मंदिर होने का दावा किया था। अपने दावों के साथ उन्होंने कुछ तर्क भी सामने रखे थे। ओशो रजनीश के इस वीडियो आप कहानी के आखिर में सुन सकते हैं।

सामने आए एक वीडियो में ओशो रजनीश बताते हैं कि जिन बातों को कई बार हम सुनने के आदि हो जाते हैं तो उनसे भिन्न बातों को हम सोचते भी नहीं हैं। उन्होंने बताया था कि ताजमहल जैसी कब्र दुनिया में आजतक किसी ने भी नहीं बनाई और कब्र कभी ऐसी बनाई भी नहीं जाती है। वीडियो में ओशो रजनीश उस प्रचलित कहानी की बात करते हैं, जो यह बताती है कि ताजमहल को शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल के लिए बनवाया था। 

कहा जाता है कि अपनी कब्र के लिए मुगल बादशाह ने संगमूसा यानि काले पत्थर का महल जमुना के उस पार बनवाया, लेकिन वो पूरा नहीं हो पाया। ऐसी कथा काफी समय से प्रचलित थी। ओशो आगे कहते हैं कि हाल ही में खोज से ये पता चला है कि जमुना के उस पार जो महल की दीवारें मौजूद हैं वो किसी बनने वाले महल की नहीं बल्कि उस बड़े से महल की दीवारें हैं जो गिर चुका है यानि कि ये खंडहर महल है। 

वीडियो में उन्होंने आगे कहा कि हजारों साल बाद ये बताना मुश्किल है कि जो दीवारें हैं वो किसी बन रहे महल की हैं या फिर गिर चुके महल की हैं क्योंकि काफी समय बाद यह दीवारें खंडहर हो जाती हैं। पिछले 300-400-500 सालों से यही समझा जाता था कि ताजमहल के दूसरी तरफ जो महल अधूरा है उसे शाहजहां बनवा रहा था वो पूरा नहीं हो पाया। हालांकि, अभी जो खोजबीन हुई है उससे ये पता चलता है कि वो महल पूरा था। 

अपने वीडियो में ओशो रजनीश ने ये भी दावा किया है कि नई खोज से ये भी पता चलता है कि ताजमहल शाहजहां ने खुद कभी नहीं बनवाया था। वो हिंदुओं का बहुत पुराना महल है, जिसे सिर्फ बदला गया है। इसमें सिर्फ थोड़ा सा फर्क किया गया है। उन्होंने कहा कि कब्र ऐसी नहीं बनाई जाती क्योंकि ताजमहल के चारों तरफ सिपाहियों के खड़े होने के स्थान हैं। 

यही नहीं, यहां बंदूके और तोपे लगाने के भी स्थान हैं और कब्रों की बंदूकों और तोपों को लगाकर रक्षा नहीं करनी पड़ती। वो महल है पुराना, उसे बस बदला गया है कब्र में। वो दूसरी तरफ भी पुराना महल है, जो गिर गया है। इसके खंडहर दिख रहे हैं।  

टॅग्स :ताज महलShah Jahanमुमताज
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमुफ्त टिकट और 2600 डॉलर बोनस, स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ दें?, अवैध अप्रवासियों से परेशान ट्रंप, ताजमहल, कोलंबिया और चीन के प्रमुख स्थलों की तस्वीरों का इस्तेमाल?

ज़रा हटकेVIDEO: घने कोहरे में गायब हुआ ताजमहल, देखें वायरल वीडियो

ज़रा हटकेVIRAL: ताजमहल के सामने युवक ने भगवा झंडा लहराया, आरती कर 'बम-बम भोले' के नारे लगाए

क्राइम अलर्टअलीगढ़ः साहब मेरी पत्नी अंजुम और 4 बच्चे 15 अप्रैल से लापता है?, पति शाकिर ने दर्ज कराई शिकायत, दूसरे शख्स के साथ ताजमहल में दिखाई दी, देखें वीडियो

भारतविश्व विरासत दिवसः मानव सभ्यता की धरोहर सहेजने की पुकार?, केवल पत्थर, ईंट और स्थापत्य का ढांचा नहीं बल्कि...

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'