लाइव न्यूज़ :

Oscar 2023: 'नाटु-नाटु', 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' के ऑस्कर में पुरस्कार जीतने पर पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

By अंजली चौहान | Updated: March 13, 2023 11:24 IST

प्रधानमंत्री मोदी ने दो ट्वीट करते हुए भारत को दो बार ऑस्कर जीतने की बधाई देते हुए लिखा, "असाधारण! 'नाटु-नाटु' की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एख ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। बधाई हो, भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्कर 2023 में भारत ने अपने नाम किए दो अवार्डभारतीय सिनेमा की ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई देश के कई नेताओं ने नाटु-नाटु और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की टीम को दी बधाई

Oscar 2023:भारतीय तेलुगु फिल्म 'आरआरआर' का सुपर हिट गाना 'नाटु-नाटु' ने सोमवार को 95वें अकादमी पुरस्कार में जीतने वाला भारतीय प्रोडक्शन का पहला गीत बनकर इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।

ऑस्कर में भारतीय सिनेमा की इतनी बड़ी उपलब्धि के बाद देश में जश्न का माहौल है। फिल्मी जगत से लेकर राजनीतिक जगत तक 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की सफलता के लिए इनकी टीम को बधाई दे रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से 'आरआरआर' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की टीम को बधाई दी है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने दो ट्वीट करते हुए भारत को दो बार ऑस्कर जीतने की बधाई देते हुए लिखा, "असाधारण! 'नाटु-नाटु' की लोकप्रियता वैश्विक है। यह एख ऐसा गाना होगा जिसे आने वाले सालों तक याद रखा जाएगा। बधाई हो, भारत प्रफुल्लित और गौरवान्वित है।

इसके अलावा 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को बधाई देते हुए भी पीएम ने ट्वीट किया। उन्होंने पूरी टीम को बधाई दी और कहा कि उनका काम आश्चर्यजनक रूप से सतत विकास और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के महत्व पर प्रकाश डालता है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी भारत की ऑस्कर में ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है। 

कई राजनेताओं ने सोशल मीडिया पर दी बधाई

ऑस्कर में भारत के नाम ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद राहुल गांधी ने भी एक ट्वीट में  'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' और 'आरआरआर' की पूरी टीम को ऑस्कर जीतने के लिए बधाई दी। उन्होंने 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स'  के लिए लिखा कि इन दो महिलाओं ने वन्यजीव संरक्षण की सुंदरता और महत्व के अपने दिल को छू लेने वाले प्रदर्शन से भारत को गौरवान्वित किया है। 

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जीत की सराहना करते हउए ट्वीट किया और लिखा, "यह भारतीय फिल्म उद्योग के साथ-साथ पूरे देश के लिए गर्व का पल है। आपके शानदार गीत के लिए ऑस्कर पुरस्कार जीतने के लिए आरआरआर फिल्म की पूरी टीम को बधाई। 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उस क्षण की एक क्लिप ट्वीट की जब टीम 'आरआरआर' के लिए वैश्विक गौरव के साथ पुरस्कार दिया गया था। इस बीच, राजनाथ सिंह और हरदीप सिंह पुरी ने प्रशंसा करते हुए कहा कि दो ऑस्कर जीत विश्व मंच पर भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा क्षण था। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने फिल्म निर्माता कार्तिकी गोंजाल्विस और उनकी टीम को 'सर्वश्रेष्ठ डाक्यूमेंट्री' की जीत के लिए "हार्दिक बधाई" दी।

घोषणा के बाद से, सितारों, राजनेताओं और लोगों सहित पूरे भारत में जश्न का माहौल है। हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर देखा जा रहा है कि फैन्स टीम को बधाई देने में जुटे हुए हैं। जहां राजामौली द्वारा निर्देशित बड़े पैमाने पर हिट ट्रेंड पर हावी हो गई है। जीत से पहले ही जश्न शुरू हो गया था जब गाने को ऑस्कर के मंच पर लाइव प्रदर्शित किया गया था और इसे भारतीय सिनेमा के लिए "ऐतिहासिक" के रूप में प्रतिष्ठित किया जा रहा था।

फिल्म 'आरआरआर' को ब्रिटिश काल के बीच भारतीय संस्कृति और गौरव को दिखाया गया है। 'नाटु-नाटु' गाना न सिर्फ भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर लोगों को खूब पसंद आया है। गाने में साउथ एक्टर जूनियर एनटीआर और रामचरण ने कमाल का डांस किया है। 

टॅग्स :ऑस्कर अवार्डनरेंद्र मोदीभारतसाउथ सिनेमा
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?