लाइव न्यूज़ :

अनाथ बच्चों ने डॉक्टरों, नर्सों को हाथों से बनायी गयी राखियां, कार्ड भेजे

By भाषा | Updated: August 21, 2021 18:31 IST

Open in App

कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों समेम कई बच्चों ने कुछ अस्पतालों के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों को अपने हाथों से बनायी गयी राखी और कार्ड भेजे हैं। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दिल्ली के मैक्स अस्पताल के साकेत और गुड़गांव अस्पतालों के डॉक्टरों को इन बच्चों के हाथों बनी राखियों और कार्ड का बेहद सुन्दर सरप्राइज मिला। अस्पताल के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि भारतीय एनजीओ ‘एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेज ऑफ इंडिया’, ग्रीनफील्ड्स, फरीदाबाद के बच्चों ने दिल्ली के साकेत स्थित मैक्स सुपर स्पेशियालिटी और गुड़गांव स्थित मैक्स अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को हाथों से बनी राखियां और कार्ड भेजे हैं। उन्होंने बताया कि एनजीओ के बच्चों ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भुवनेश्वर के डॉक्टरों को भी राखियां भेजी हैं। उन्होंने बताया कि इन बच्चों में कुछ ऐसे भी जिन्होंने कोविड-19 के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि बच्चों ने राखियां और कार्ड भेजकर कोविड-19 के खिलाफ लड़ रहे स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति अपना प्यार और सम्मान दर्शाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

क्राइम अलर्टएक ही उम्र के 4 लड़कों ने घेरकर शख्स को चाकू घोंपकर मोबाइल फोन लूटे, मादक पदार्थ के आदी लड़के

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी