लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में तस्वीरों की मदद से एक-दूसरे से मिलीं अनाथ बहनें

By भाषा | Updated: August 10, 2021 20:44 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 अगस्त तेलंगाना में महिला विकास एवं बाल कल्याण अधिकारियों ने कहा कि अनाथालयों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों की तस्वीरों के माध्यम से दो अनाथ बहनें साल 2017 में यहां खोई अपनी छोटी बहन से मिल गईं।

हालांकि अब आठ साल की हो चुकी लड़की ने अपनी 14 और 12 साल की दो बड़ी बहनों को नहीं पहचाना, लेकिन दोनों को यकीन था कि लड़की उनकी खोई हुई बहन है, जिसके बाद अधिकारियों ने तीनों बहनों का डीएनए टेस्ट करवाया, जिसमें इस बात की पुष्टि हो गई कि वे तीनों बहनें हैं। पिछले सप्ताह तीनों को मिला दिया गया।

हैदराबाद के जिला कल्याण अधिकारी अकेश्वर राव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दोनों बहनें अपने पिता के साथ रहती थीं। 2017 में पिता की मौत हो गई, जिसके बाद कुछ स्थानीय निवासियों ने उन्हें बाल देखभाल संस्थान (सीसीआई) भेज दिया।

उस समय उनकी छोटी बहन अपनी दादी के साथ रहती थी लेकिन उनकी मृत्यु के बाद वह सड़कों पर भटकती हुई पाई गई और पुलिस ने उसे अमीनपुर के एक सीसीआई में भर्ती कराया, जहां से उसे अप्रैल 2020 में अमीरपेट स्थित बाल गृह में स्थानांतरित कर दिया गया। ।

अधिकारी ने कहा कि दोनों बहनें कहती थीं कि उनकी एक छोटी बहन अपनी दादी के साथ रहती है और वे उसे वापस लाना चाहती हैं।

राव ने कहा कि वे नियमित रूप से राज्य द्वारा संचालित अनाथालयों में संवाद एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करते हैं और दोनों लड़कियों की एक दोस्त ने इनमें से एक कार्यक्रम की तस्वीरें लीं और उन्हें दिखाया, जिन्होंने इन तस्वीरों में से एक लड़की को अपनी खोई हुई छोटी बहन बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटGT vs RR: तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में 11 रन बचाकर राजस्थान रॉयल्स को दिलाई IPL 2026 की लगातार दूसरी जीत

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

क्रिकेटवैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल ने सहवाग-गंभीर के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए बनाया नया IPL रिकॉर्ड

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए