लाइव न्यूज़ :

भूख से मौत के आरोपों की जांच के लिए 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव निकालने के आदेश

By भाषा | Updated: June 8, 2019 23:33 IST

स्थानीय मीडिया में खबरें आई थीं कि जिले के लुरगुमी काला गांव के रहने वाले रामचरण मुंडा की बुधवार को भूख से मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देजिले के लुरगुमी काला गांव के रहने वाले रामचरण मुंडा की बुधवार को भूख से मौत हो गई। पिछले दो माह से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा था।

लातेहार, आठ जून: झारखंड के खाद्य मंत्री सरयू राय ने 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की भूख से मौत होने के आरोपों की जांच के लिए शव को खोद कर निकालने और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने के निर्देश शनिवार को प्रशासन को दिए। स्थानीय मीडिया में खबरें आई थीं कि जिले के लुरगुमी काला गांव के रहने वाले रामचरण मुंडा की बुधवार को भूख से मौत हो गई। पिछले दो माह से उन्हें राशन नहीं दिया जा रहा था। हालांकि प्रशासन ने इन आरोपों से इनकार किया है।

राय ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि इन आरोपों को उन्होंने गंभीरता से लिया है और मामले की जांच के दौरान प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश प्रशासन को दिए हैं। राय ने कहा, ‘‘अगर आरोप सही हैं और अगर कोई भी दोषी पाया जाता है तो उसे नियम के अनुसार सजा मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि इस मामले के सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। इसमें उसे दो माह से राशन नहीं दिए जाने का आरोप भी शामिल हैं। इस बीच उन्होंने विपक्षी पार्टियों से इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं करने का आग्रह किया।

वहीं जिले के महुआदंड ब्लॉक के उप मंडलीय मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार दास ने कहा कि मुंडा की मौत भूख से नहीं हुई और उनके परिवार को वह सभी सुविधाएं मिल रही हैं जिसके वे हकदार हैं। दास ने बताया कि स्थानीय राशन विक्रेता की तीन माह पहले मौत हो गई थी और उसके बाद उनकी पत्नी ने गांव में जन वितरण प्रणाली की जिम्मेदारी संभाल ली है।

दास ने कहा कि प्रशासन ने राशन बांटने के ऑफलाइन रिकॉर्ड रखने के निर्देश जारी किए हैं। मुंडा और उसके परिवार को दो हजार रुपए और 50 किलो चावल दिए गए थे। गौरलतब है कि स्थानीय मीडिया में मौत की खबर आने के बाद अनेक नेता मुंडा के घर गए थे।

टॅग्स :झारखंडफूड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी