लाइव न्यूज़ :

जीएसटी अपीलीय अधिकरण मामले पर सरकार से निर्देश प्राप्त करने का आदेश

By भाषा | Updated: March 2, 2021 23:49 IST

Open in App

लखनऊ, दो मार्च इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने प्रयागराज में जीएसटी अपीलीय अधिकरण की स्थापना संबंधी फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर अपर सॉलिसिटर जनरल तथा स्थायी अधिवक्ता को केंद्र एवं राज्य सरकार से निर्देश प्राप्त करने के लिए मंगलवार को 24 घंटे का समय दिया।

मामले की तात्कालिकता को देखते हुए न्यायमूर्ति ऋतुराज अवस्थी तथा न्यायमूर्ति मनीष माथुर की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख चार मार्च तय की।

अदालत ने यह आदेश अवध बार एसोसिएशन द्वारा मंगलवार को दाखिल जनहित याचिका पर दिया है।

एसोसिएशन की तरफ से अदालत में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ताओं एलपी मिश्रा, जे एन माथुर तथा एसोसिएशन के अध्यक्ष एचजीएस परिहार ने दलील दी कि 21 फरवरी 2019 को जीएसटी काउंसिल ने प्रदेश की राजधानी में जीएसटी अधिकरण स्थापित करने का फैसला किया था, लेकिन बाद में काउंसिल ने बिना कोई कारण बताए अवैध और मनमाने तरीके से प्रयागराज में इस अधिकरण की स्थापना का निर्णय ले लिया।

इन अधिवक्ताओं ने कहा कि चूंकि लखनऊ प्रदेश के सभी नगरों से रेल मार्ग, सड़क मार्ग तथा विमान सेवाओं से बेहतर तरीके से जुड़ा हुआ है। इसकी वजह से लोगों को अपने-अपने मामलों की पैरवी करने में कोई परेशानी नहीं होगी।

इस बीच, अवध बार एसोसिएशन ने बुधवार को भी न्यायिक कार्यो से विरत रहने का फैसला किया है। एसोसिएशन विभिन्न अधिकरणों को राजधानी लखनऊ में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर 24 फरवरी से हड़ताल पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos