लाइव न्यूज़ :

गौतम बुद्ध नगर में रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए आदेश जारी

By भाषा | Updated: May 1, 2021 17:46 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), एक मई गौतम बुद्ध नगर जिलाप्रशासन ने कोरोनावायरस के उपचार में कारगर साबित हो रही दवा रेमडेसिविर की कालाबाजारी को रोकने के लिए अस्पतालों/चिकित्सकों के लिए आदेश जारी किया है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने निजी चिकित्सालयों/ चिकित्सकों को आदेश दिया कि रेमडेसिविर दवाई लिखते समय स्पष्ट करें कि ऐसा एमसीआई के मार्गदर्शक सिद्धांतों के तहत किया गया।

आदेश के अनुसार यदि निजी चिकित्सालय के किसी चिकित्सक ने यह दवा लिखी है और मरीज के परिजनों से उसे बाहर से लाने के लिए कहा है तो संबंधित चिकित्सा अधीक्षक यह प्रमाण पत्र देंगे कि उनके यहां यह दवा उपलब्ध नहीं है।

चौहान ने बताया कि प्रत्येक निजी अस्पताल को निर्देश दिया गया है कि वे बताएं कि किस- किस कंपनी से कितनी- कितनी रेमडेसिविर दवा प्राप्त हुई है और यह सूचना रोजाना मुख्य चिकित्सा अधिकारी के ई-मेल आईडी पर भेजी जाए।

उन्होंने बताया कि इन आदेशों का पालन न करने वाले अस्पताल के मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला सूचना अधिकारी ने बताया कि संज्ञान में यह बात आई है कि रेमडेसिविर बनाने वाली कंपनियां शिप्ला, जुबिलेंट, सन फार्मा, कैडिला आदि द्वारा निजी चिकित्सालय को निरंतर आपूर्ति की जा रही है जबकि कुछ चिकित्सालयो इस सूचना को छुपाते हुए मरीजों के परिजनों को बाहर यह दवा लाने को कह रहे हैं। ऐसी स्थिति में संबंधित अस्पताल की जिम्मेदारी होती है, कि वे दवाइयों की व्यवस्था करते हुए मरीज का गुणवत्ता पूर्वक इलाज करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू