लाइव न्यूज़ :

VB-G RAM G Bill: 'जी राम जी' विधेयक पारित होने पर विपक्ष का विरोध, रात भर संसद के बाहर दिया धरना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 09:55 IST

VB-G RAM G Bill: विपक्षी दलों के विरोध के बीच विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) विधेयक संसद द्वारा पारित कर दिया गया।

Open in App

VB-G RAM G Bill: विपक्षी नेताओं ने ‘वीबी-जी राम जी’ विधेयक पारित होने के विरोध में बृहस्पतिवार रात संसद परिसर में 12 घंटे तक धरना प्रदर्शन किया और उन्होंने कहा कि वे देशभर में सड़कों पर उतरेंगे। यह विधेयक ‘मनरेगा’ ग्रामीण रोजगार कार्यक्रम के स्थान पर लाया गया है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा में उपनेता सागरिका घोष ने केंद्र सरकार पर वीबी-जी राम जी विधेयक को जबरदस्ती पारित कराने का आरोप लगाया और विपक्षी सांसद संसद परिसर में 12 घंटे तक धरने पर बैठे रहे। विपक्षी दलों के विरोध के बीच विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) विधेयक संसद द्वारा पारित कर दिया गया।

राज्यसभा ने आधी रात के बाद इसे अपनी मंजूरी दे दी। घोष ने कहा कि मोदी सरकार जिस तरीके से यह पूरी तरह से ‘‘गरीब-विरोधी, जन-विरोधी, किसान-विरोधी, ग्रामीण गरीब-विरोधी’’ वीबीजीआरजी विधेयक लायी है और मनरेगा को खत्म कर दिया है, वह तरीका आपत्तिजनक है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मांग थी कि इतने महत्वपूर्ण विधेयक को चयन समिति के पास भेजा जाए और विपक्षी दलों को इस पर विश्लेषण करने और सभी हितधारकों को इस पर चर्चा करने का मौका दिया जाए लेकिन तानाशाही दिखाते हुए, लोकतंत्र की हत्या करते हुए ऐसा नहीं किया गया।’’

कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इसे ‘‘देश के श्रम बल के लिए एक दुखद दिन’’ करार दिया और मोदी सरकार पर किसान विरोधी और गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया। 

टॅग्स :नेता विपक्षसंसद शीतकालीन सत्रParliament Houseमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील