लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नांदेड़ अस्पताल में 12 शिशुओं की मौत पर विपक्ष ने की एकनाथ शिंदे सरकार की आलोचना की, कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: October 3, 2023 07:40 IST

शरद पवार और राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में कई घंटों में 24 लोगों की मौत पर एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोला।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के नांदेड़ अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 12 शिशुओं सहित 24 मौतें हुई हैं।प्रियंका चतुर्वेदी ने इस घटना को पूर्ण लापरवाही के कारण हुई हत्या बताया।घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है।

मुंबई: शरद पवार और राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में कई घंटों में 24 लोगों की मौत पर एकनाथ शिंदे सरकार पर हमला बोला। वहीं, प्रियंका चतुर्वेदी ने इस घटना को पूर्ण लापरवाही के कारण हुई हत्या बताया। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल से पिछले 24 घंटों में 12 शिशुओं सहित 24 मौतें हुई हैं।

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। शरद पवार ने इस मामले पर ट्वीट कर लिखा, "नांदेड़ के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 12 नवजात शिशुओं सहित 24 लोगों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना सचमुच चौंकाने वाली है।" नांदेड़ के शंकरराव चव्हाण सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दवाओं की कथित कमी के कारण यह घटना सामने आई।

ऐसी ही एक घटना को याद करते हुए जिसमें ठाणे नगर निगम के कलवा अस्पताल में 18 लोगों की मौत हो गई थी पवार ने कहा, "अभी दो महीने पहले ही ठाणे नगर निगम के कलवा अस्पताल में एक ही रात में 18 लोगों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई थी। हालांकि, इस घटना को गंभीरता से न लेने के कारण नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में ऐसी गंभीर घटना दोहराई गई। यह सरकारी तंत्र की विफलता को दर्शाता है।"

एनसीपी ने मासूम मरीजों की जान बचाने की जरूरत पर जोर देते हुए शिंदे सरकार से ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए तत्काल और ठोस कदम उठाने का भी आग्रह किया। पवार ने कहा, "कम से कम इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि ठोस कदम उठाए जाएं ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और निर्दोष मरीजों की जान बचाई जा सके।"

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा, "नांदेड़, महाराष्ट्र के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से 12 नवजात शिशुओं समेत 24 लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। भाजपा सरकार हजारों करोड़ रुपए अपने प्रचार पर खर्च कर देती है, मगर बच्चों की दवाइयों के लिए पैसे नहीं हैं? भाजपा की नजर में गरीबों की जिंदगी की कोई कीमत नहीं है।"

प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "यह शर्मनाक है, कृपया इन्हें मौत न कहें, यह असंवैधानिक राज्य सरकार की ओर से पूर्ण लापरवाही के कारण हत्या है। वे प्रभावशाली कार्यक्रमों या विदेशी यात्राओं की योजना बनाने में इतने व्यस्त हैं कि वे भूल गए हैं कि उनका मूल काम राज्य की सेवा करना है।"

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेशरद पवारप्रियंका चतुर्वेदीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'