लाइव न्यूज़ :

विपक्ष ने कोविड-19 के टीके को लेकर राजनीति की: भाजपा

By भाषा | Updated: March 5, 2021 18:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च कोविड-19 टीके के मुद्दे पर विपक्षी दलों पर हमला जारी रखते हुए भाजपा ने शुक्रवार को कहा कि सभी विरोधी दलों, खासकर कांग्रेस ने इस मामले में ना सिर्फ राजनीति की बल्कि भ्रम भी पैदा किया।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने भारत बायोटेक द्वारा स्वदेश निर्मित कोवैक्सिन टीके के प्रभावोत्पादकता को लेकर सवाल उठाए थे और विपक्ष शासित राज्यों पंजाब, छत्तीसगढ़, केरल, पश्चिम बंगाल और झारखंड ने भी टीके को लेकर आशंकाएं जाहिर की थी।

पात्रा ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आपको देश के डॉक्टरों और वैज्ञानिकों पर भरोसा नहीं है? चालीस से अधिक देशों ने कोवैक्सिन टीके का ऑर्डर दिया है। लेकिन भारत में ऐसे लोग हैं जो निजी राजनीतिक स्वार्थों के लिए इस पर राजनीति कर रहे हैं।’’

ड्रग नियंत्रक द्वारा जनवरी में भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को हरी झंडी दी थी। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया था कि टीके के परीक्षण के अंतिम परिणाम आने से पहले ही इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई।

पिछले दिनों कोवैक्सीन टीका एक परीक्षण में 81 प्रतिशत प्रभावी पाया गया है।

पात्रा ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश को भटकाने के लिए कहता था कि अगर कोरोना का टीका सही है तो प्रधानमंत्री पहले टीका लगवाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘आप सभी ने देखा कि जब प्रधानमंत्री जी की बारी आई तो किस प्रकार से खुद एम्स जाकर लाइन में खड़े होकर उन्होंने स्वदेशी टीका लगवाया।’’

उन्होंने कहा कि किसी भी राजनेता या किसी भी राजनीतिक पार्टी का कर्तव्य होता है कि जब देश में टीकाकरण जैसा एक ऐतिहासिक कार्य चल रहा हो तो उस समय देश में संशय का वातावरण पैदा नहीं किया जाए और एकजुट होकर ऐसे समय में एक साथ खड़े होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘राष्ट्रपति जी, उपराष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी, मंत्रिगण सभी का टीकाकरण हुआ। फिर भी विपक्ष की इस प्रकार की राजनीति सही नहीं है।’’

कोवैक्सीन के 81 प्रतिशत प्रभावी होने संबंधी आंकड़े आने के बाद भाजपा ने बृहस्पतिवार को भी टीके के परीक्षण के अंतिम परिणाम आने से पहले ही इसके आपात इस्तेमाल की मंजूरी दिये जाने को लेकर सवाल उठाने के लिये कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि सभी को इसके परिणामों पर गर्व करना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए दावा किया था कि अगर यही कांग्रेस की सरकार होती तो सबसे पहला टीका गांधी परिवार को लगता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे