लाइव न्यूज़ :

विपक्षी दलों को ईवीएम पर संदेह, चुनाव आयोग से सवालों का मांगेंगे लिखित जवाब, शरद पवार के आवास पर बैठक में हुई चर्चा

By रुस्तम राणा | Updated: March 23, 2023 20:30 IST

बैठक के बाद राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि जब भी ईवीएम में खराबी आती है वोट भाजपा को जाता है।

Open in App
ठळक मुद्देबैठक के बाद सिब्बल ने कहा- हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और सवालों के लिखित में जवाब मांगेंगेराज्यसभा सांसद बोले- दुनिया की किसी भी मशीन के साथ छेड़छाड़ हो सकती हैकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा- ईवीएम को लेकर देश में शंका है

नई दिल्ली: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक बुलाई। इस बैठक में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मशीन के मुद्दे पर तमाम नेताओं ने अपनी बात रखी। बैठक के बाद राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा कि जब भी ईवीएम में खराबी आती है वोट भाजपा को जाता है। ये भ्रम सिर्फ राजनैतिक दलों को नहीं है, ये भ्रम जनता में फैल चुका है इसलिए हमने फैसला किया है कि हम चुनाव आयोग के पास जाएंगे और हमारे सवालों के लिखित में जवाब मांगेंगे। 

राज्यसभा सांसद ने कहा कि दुनिया की किसी भी मशीन के साथ छेड़छाड़ हो सकती है और कोई साइंस या कोई एक्सपर्ट यह नहीं कह सकता कि मशीन के साथ छेड़छाड़ नहीं होती और इसीलिए किसी भी लोकतांत्रिक देश में वोटिंग के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन का इस्तेमाल नहीं होता। वहीं कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि रिमोट ईवीएम को लेकर चुनाव आयोग ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। उस समय लगभग सभी ने रिमोट ईवीएम के माध्यम से चुनाव कराने पर असहमति जताई थी। वे डेमो देना चाहते थे, लेकिन वह भी ठुकरा दिया गया। उन्होंने कहा कि ईवीएम को लेकर देश में शंका है। 

कांग्रेस नेता के वरिष्ठ नेता ने कहा कि पहले वे कहते थे कि यह एक स्टैंडअलोन मशीन है लेकिन अब वे स्वीकार करते हैं कि यह एक स्टैंडअलोन मशीन नहीं है क्योंकि उम्मीदवार का नाम और चुनाव चिन्ह इंटरनेट के माध्यम से डाला जाता है। वे कहते थे कि इसमें एक बार प्रोग्राम करने योग्य चिप है। लेकिन अब वे स्वीकार करते हैं कि इसमें कई प्रोग्रामेबल चिप हैं। उन्होंने कहा कि बैठक में उपस्थित सभी राजनीतिक दल इस बात से सहमत हैं कि हमें चुनाव आयोग से यह पूछने की जरूरत है और हमारे मन से संदेह को दूर किया जाना चाहिए।

शरद पवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल, वाम नेता डी राजा, समाजवादी पार्टी नेता रामगोपाल यादव, एनसीपी सांसद प्रभुल्ल पटेल, सुप्रिया सुले समेत कई नेता उपस्थित रहे।

टॅग्स :इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम)शरद पवारकपिल सिब्बलदिग्विजय सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतमध्य प्रदेश राज्यसभा चुनावः 3 सीट खाली और अप्रैल-मई में मतदान?, विधानसभा में 230 विधायक और एक सीट के लिए चाहिए 58 वोट, क्या कांग्रेस बचा पाएगी सीट?

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाबा-बैरागी राजनीतिक कमजोरी या मजबूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप