लाइव न्यूज़ :

बिहार में विपक्षी महागठबंधन के राज्यसभा उपचुनाव लड़ने की संभावना

By भाषा | Updated: November 30, 2020 00:04 IST

Open in App

पटना, 29 नवंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के निधन से खाली हुई राज्यसभा सीट के लिए बिहार में विपक्षी महागठबंधन के चुनाव मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही है।

इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी को मैदान में उतारा है जो दो दिसंबर को पर्चा दाखिल करेंगे ।

इस बीच, महागठबंधन के सूत्रों ने कहा कि चिराग ने अपनी मां रीना पासवान को इस सीट से मैदान में उतारने पर विचार करने के संकेत दिए हैं और महागठबंधन की तरफ से उन्हें "पूर्ण समर्थन" का आश्वासन दिया गया है।

विपक्षी महागठबंधन का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता शक्ति यादव ने बयान जारी कर कहा था, “भाजपा ने लोजपा को सीट देने से इनकार कर अपनी 'खुन्नस' निकाली है और अगर दिवंगत रामविलास पासवान की पार्टी को चुनाव लड़ने दिया जाता, तो हम उनके उम्मीदवार का समर्थन करने पर विचार करते, भले ही उनकी पार्टी हमारी सहयोगी पार्टी नही है।

हाल ही में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने बूते चुनाव लड़ा था । लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को अस्वीकार्य बताते हुये राजग से नाता तोड़ लिया था ।

इस सीट पर भाजपा की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा के बाद चिराग ने शनिवार को कहा था कि यह भगवा पार्टी की सीट है और वह उम्मीदवार के बारे में निर्णय करने के लिये स्वतंत्र है। आम चुनाव में रविशंकर प्रसाद के पटना साहिब लोकसभा सीट से ​लोकसभा के लिये निर्वाचित होने के बाद पासवान को निर्विरोध निर्वाचित किया गया था ।

बिहार विधानसभा में संख्या भी राजग के पक्ष में दिखाई देती है, जिसमें अब विकासशील इंसान पार्टी और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा जैसी छोटी पार्टियां भी शामिल हैं। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास 243 सदस्यीय बिहार विधानसभा में 125 विधायक हैं, जबकि महागठबंधन के केवल 110 हैं।

विपक्षी महागठबंधन को अब असदुद्दीन ओवैसी के एआईएमआईएम से उम्मीद है जिनके पास सदन में पांच विधायक हैं । महागठबंधन का मानना है कि इस चुनाव में रीना पासवान की हार राजग द्वारा दलित समुदाय के एक बडे वर्ग को नाराज करना होगा ।

महागठबंधन सूत्रों ने यह भी कहा कि अगर चिराग सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ बाहर नहीं आए, तो गठबंधन फिर भी अपने उम्मीदवार को मैदान में उतार सकता है, जो कि सत्ताधारी राजग के साथ ताकत का एक और परीक्षण होगा ।

राज्यसभा की इस सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख तीन दिसंबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs RCB: वानखेड़े में आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, MI के शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली जुझारू पारी

भारतकर्नाटक कांग्रेस के 30 सीनियर विधायक दिल्ली पहुंचे, राहुल गांधी से मुलाकात की मांग

क्रिकेटWATCH: विराट कोहली ने आउट होने के बाद गुस्से में क्यों फेंका अपने ग्लव्स, हेलमेट?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी

क्रिकेटIPL 2026 Jasprit Bumrah: 4 मैच, 15 ओवर और 123 रन?, आईपीएल 2026 में विकेट के लिए तरसे बूम-बूम बुमराह, लगातार चौथे मैच में 0 आंकड़े

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब स्कूली शिक्षा बोर्डः टॉप 20 में से 19 लड़कियां?, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- शीर्ष तीन छात्रों को 50000 रुपये की नकद पुरस्कार, ‘स्कूल्स ऑफ एमिनेंस’ में सीधे दाखिला

भारतमासाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की दिसंबर 2024 में हत्या, भाई धनंजय ने कहा-हत्या का मामला वापस लेने के लिए दबाव, बदनाम कर रहे?

भारतमहिला आरक्षण बहाना बनाकर तमिलनाडु से धोखा?, स्टालिन ने कहा- पलानीस्वामी में अन्याय का विरोध करने का साहस है?

भारतविदेश मंत्रालय ने चीन के भारतीय क्षेत्र के नाम बदलने के कदम पर पलटवार किया, इसे एक शरारती प्रयास बताया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?