लाइव न्यूज़ :

काऊ हग डे 14 फरवरी को मनाने को लेकर केंद्र पर विपक्ष हुआ हमलावर, जानें किसने क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 9, 2023 14:13 IST

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने हाल ही में देशवासियों से 14 फरवरी को 'काउ हग डे' के रूप में मनाने का आग्रह किया है। वहीं, अब इसको लेकर विपक्ष केंद्र पर हमलवार हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय राउत ने पशु कल्याण बोर्ड द्वारा लोगों से 14 फरवरी को काऊ हग डे मनाने की अपील पर [प्रतिक्रिया दीभारतीय पशु कल्याण बोर्ड केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आता हैभारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने हाल ही में देशवासियों से 14 फरवरी को 'काउ हग डे' के रूप में मनाने का आग्रह किया है

नई दिल्ली: भारतीय पशु कल्याण बोर्ड ने हाल ही में देशवासियों से 14 फरवरी को 'काउ हग डे' के रूप में मनाने का आग्रह किया है। ऐसे में 'काउ हग डे' को लेकर विपक्ष केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साध रहा है। एक ओर जहां कांग्रेस ने 'काउ हग डे' को लेकर केंद्र पर निशाना साधा तो वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) सांसद संजय राउत भी पीछे नहीं रहे। 

भारतीय पशु कल्याण बोर्ड द्वारा जारी की गई नोटिस को लेकर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कटाक्ष किया और पूछा कि क्या केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू उस दिन गायों को गले लगाएंगे। सावंत ने पूछा- "डियर बीजेपी, क्या काउ हग डे गोवा और उत्तर पूर्वी राज्यों पर लागू होगा? क्या किरण रिजिजू गायों को गले लगाएंगे? क्या उस दिन Silly Souls में कोई विशेष उत्सव होगा?"

इस बीच संजय राउत ने पशु कल्याण बोर्ड द्वारा लोगों से 14 फरवरी को काऊ हग डे मनाने की अपील का जवाब देते हुए कहा कि अरबपति गौतम अडानी भाजपा के लिए पवित्र गाय हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, राउत ने कहा, "अडानी भाजपा के लिए पवित्र गाय हैं। इसलिए, उन्होंने अपनी पवित्र गाय को गले लगाया है और अन्य गायों को हमारे लिए वेलेंटाइन डे पर गले लगाने के लिए छोड़ दिया है।"

उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, हम गाय को गौमाता के रूप में सम्मान देते हैं और हमें अपना स्नेह दिखाने के लिए किसी विशेष दिन की आवश्यकता नहीं है।" बता दें कि भारतीय पशु कल्याण बोर्ड केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के अंतर्गत आता है। गाय को भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी बताते हुए बोर्ड ने भारतीयों से गाय माता के महत्व को ध्यान में रखने का आग्रह किया। 

टॅग्स :गायसंजय राउतकांग्रेसBharatiya Janata PartyCentre
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?