लाइव न्यूज़ :

प्रतिद्वंद्वी पहले ‘अनाड़ी’ कहकर मजाक उड़ाते, सरकार का कामकाज देखकर ‘खिलाड़ी’ कहने लगेः खट्टर

By भाषा | Updated: October 18, 2019 20:00 IST

‘अब की बार 75 पार’ के नारे के साथ प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार ने बिना किसी पूर्वाग्रह के राज्य के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले पांच साल में पारदर्शी तरीके से सरकार चलाई और राज्य का चतुर्दिक विकास सुनिश्चित किया।

Open in App
ठळक मुद्देमैंने पिछले पांच साल में हरियाणा के ‘सेवक’ की तरह काम किया है और ऐसा करता रहूंगा।भाजपा नेता ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ के सिद्धांत पर काम किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उनके प्रतिद्वंद्वी पहले ‘‘अनाड़ी’’ कहकर उनका मजाक उड़ाते थे और बाद में उनकी सरकार का कामकाज देखकर ‘‘खिलाड़ी’’ कहने लगे, लेकिन वह खुद को केवल ‘‘सेवक’’ कहलाना पसंद करेंगे।

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का भरोसा जता रहे खट्टर ने कहा कि उनकी सरकार पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। सरकार ने किसी जाति के प्रति पूर्वाग्रह नहीं रखा। राज्य विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के अंतिम चरण में खट्टर ने विश्वास जताया कि भाजपा सभी समुदायों का समर्थन हासिल करेगी।

उन्होंने प्रचार समाप्त होने से एक दिन पहले शुक्रवार को कहा, ‘‘जो मुझे ‘अनाड़ी’ कहते थे, अब ‘खिलाड़ी’ कहने लगे हैं। मुझे ऐसा नहीं लगता। मैंने पिछले पांच साल में हरियाणा के ‘सेवक’ की तरह काम किया है और ऐसा करता रहूंगा।’’

‘अब की बार 75 पार’ के नारे के साथ प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उनकी सरकार ने बिना किसी पूर्वाग्रह के राज्य के विकास के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने पिछले पांच साल में पारदर्शी तरीके से सरकार चलाई और राज्य का चतुर्दिक विकास सुनिश्चित किया।

किसी जाति के प्रति पूर्वाग्रह नहीं रखा।’’ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके 65 वर्षीय भाजपा नेता ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार ने ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’ के सिद्धांत पर काम किया। भाजपा 2014 में पहली बार अपने दम पर हरियाणा में सत्ता में आई थी और सरकार की कमान खट्टर ने संभाली थी। 

टॅग्स :हरियाणाहरियाणा विधानसभा चुनाव 2019मनोहर लाल खट्टरकांग्रेसभूपेंद्र सिंह हुड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)सोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी