लाइव न्यूज़ :

ऑपरेशन सिंदूरः पाक को बेनकाब करेंगे भारतीय सांसद?, रविशंकर प्रसाद को बड़ी जिम्मेदारी, देखिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: May 17, 2025 17:36 IST

Operation Sindoor: ऑल पार्टी डेलिगेशन में सांसद रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय झा, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, द्रमुक सांसद कनिमोझी और भाजपा सांसद बैजनाथ पांडा नेतृत्व करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देOperation Sindoor: रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच बहुत बड़ी है।Operation Sindoor: कुल 7 डेलिगेशन बनाए गए हैं। देशों के दौरे पर हम लोग जा रहे हैं।Operation Sindoor: भारत ने दुनिया को संदेश दिया है कि आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।

 

 

 

 

 

नई दिल्लीः भारत की तरफ से पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को केंद्र सरकार अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की तैयारी में है। इसके लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए भाजपा सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समेत कई अहम साझेदार देशों का दौरा करेगा। ऑल पार्टी डेलिगेशन में सांसद रविशंकर प्रसाद, कांग्रेस सांसद शशि थरूर, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद संजय झा, शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे, राकांपा सांसद सुप्रिया सुले, द्रमुक सांसद कनिमोझी और भाजपा सांसद बैजनाथ पांडा नेतृत्व करेंगे। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच बहुत बड़ी है। भारत ने दुनिया को एक संदेश दिया है कि वह आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।

पाकिस्तान अगर अपनी धरती से यहां आतंकवादियों को भेजेगा तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी। पीएम मोदी का संदेश है कि पानी और खून साथ नहीं बहेगा, ट्रेड और टॉक साथ नहीं होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद बड़ा नासूर है, जो दुनिया को परेशान कर रहा है। कुल सात डेलिगेशन बनाए गए हैं। दूसरे देशों के दौरे पर हम लोग जा रहे हैं।

मेरी अगुवाई में डेलीगेशन बना है। मैं धन्यवाद देता हूं पीएम मोदी को। मुझे जानकारी दी गई है कि मुझे सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन, अल्जीरिया जाना है। मेरा यह दौरा 10 दिन का है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को विपक्ष के नेता भी लीड कर रहे हैं। शशि थरूर कनिमोई लीड कर रहे हैं। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पीएम  मोदी की सोच है कि पूरा देश एक स्वर में बोले।

वहीं डेलिगेशन में थरूर के नाम पर विवाद होने के मामले में उन्होंने कुछ भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि अभी पूरे देश को एक स्वर में बोलना चाहिए। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का निर्णय आतंकवाद को बहुत बड़ा संदेश है। भारत उनके सामने झुकेगा नहीं। नरेंद्र मोदी इतने साहसिक नेता हैं कि आतंकवाद की जड़ उखाड़ देंगे।

आतंकवाद के खिलाफ पूरे देश को एकजुट रहना चाहिए। बताया जा रहा है कि सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंक के खिलाफ भारत की कार्रवाई की जानकारी साझा करेगा। सरकार का उद्देश्य है कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने जो आतंकवाद के खिलाफ साहसिक कदम उठाया है, उसकी जानकारी वैश्विक समुदाय को दी जाएगी।

टॅग्स :पाकिस्तानPakistan Armyनरेंद्र मोदीआतंकी हमलाजम्मू कश्मीरशशि थरूररविशंकर प्रसादravi shankar prasad
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

भारत अधिक खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर