लाइव न्यूज़ :

पुलवामा-शोपियां में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू, अब तक दो आतंकी ढेर

By निखिल वर्मा | Updated: June 19, 2020 09:21 IST

जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने पिछले 20 दिनों में करीब 30 आतंकियों को मार गिराया है। ये आंतकी लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद और हिज्बुल मुजाहिदीन से जुड़े हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देजम्मू-कश्मीर में इस साल सुरक्षा बलों ने 110 से ज्यादा आतंकियों को अब तक ढेर कर दिया है.दक्षिण कश्मीर में आतंकवाद प्रभावित इलाका पुलवामा और शोपियां में हाल के दिनों सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है

जम्मू कश्मीर के पुलवामा और शोपियां जिलों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों ने फिर से आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया है कि पुलवामा पंपोर इलाके के मीज  आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद एक दिन पहले सुबह सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। यहां एक आतंकी को मार गिराया गया था। जबकि दो आतंकियों ने निकटवर्ती जामिया मस्जिद में घुस गए। मस्जिद काफी बड़ी है। यहां सुरक्षा बल संयम से ऑपरेशन जारी रखे हुए हैं।

वहीं शोपियां जिले के मुनांद-बंदपावा इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक और मुठभेड़ हुई जिसमें गुरुवार को एक आतंकवादी मारा गया। यहां और आतंकियों की मौजदूगी की सूचना है। डीजीपी ने कहा कि सुरक्षा बलों ने फिर से अभियान शुरू कर दिया है। मारे गए दोनों आतंकवादियों की पहचान और उनके संगठनों का पता लगाया जा रहा है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादीआतंकी हमलाभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है