लाइव न्यूज़ :

असम: पीएम आवास योजना में विवादास्पद ‘मिया संग्रहालय’ खोलने पर हुई बड़ी कार्रवाई, अध्यक्ष-महासचिव समेत 3 लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: October 26, 2022 13:49 IST

आपको बता दें कि रविवार को विवादास्पद ‘मिया संग्रहालय’ के उद्घाटन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने इसे तत्काल बंद करने की मांग की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअसम पुलिस ने पीएम आवास योजना में विवादास्पद ‘मिया संग्रहालय’ खोलने पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने परिषद के अध्यक्ष और महासचिव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा इन पर आतंकी संगठनों से लिंक होने की बात कही जा रही है।

दीसपुर:असम मिया परिषद के अध्यक्ष और महासचिव समेत तीन लोगों को आतंकवादी संगठनों से संबंध के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। असम के गोलपारा जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) के तहत आवंटित एक घर में स्थापित विवादास्पद ‘मिया संग्रहालय’ को मंगलवार को सील किए जाने के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। 

पुलिस ने आरोपियों को अलग-अलग ठिकानों से पकड़ा है

पुलिस ने कहा कि मिया परिषद के अध्यक्ष एम मोहर अली को गोलपारा जिले के दपकाभिता में संग्रहालय से उस समय पकड़ा गया जब वह धरने पर बैठा था, जबकि इसके महासचिव अब्दुल बातेन शेख को मंगलवार रात धुबरी जिले के आलमगंज स्थित उसके आवास से हिरासत में लिया गया था। 

उन्होंने बताया कि रविवार को संग्रहालय का उद्घाटन करने वाली तनु धादुमिया को डिब्रूगढ़ के कावामारी गांव में उसके आवास से हिरासत में लिया गया। 

आतंकी संगठन से है इनके रिश्ते

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इन तीनों को अलकायदा इन इंडियन सबकांटिनेंट (एक्यूआईएस) और अंसारुल बांग्ला टीम (एबीटी) के साथ संबंध के आरोप में जांच और पूछताछ के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) की विभिन्न धाराओं के तहत घोगरापार थाने में दर्ज एक मामले के संबंध में नलबाड़ी लाया गया है। 

‘मिया संग्रहालय’ हुआ सील

सरकारी अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को दपकाभिता में ‘मिया संग्रहालय’ को सील कर दिया था और नोटिस लगाया था कि यह उपायुक्त के आदेश पर किया गया है। आपको बता दें कि असम में ‘मिया’ शब्द बांग्ला भाषी प्रवासियों के संदर्भ में इस्तेमाल किया जाता है, जिनका मूल बांग्लादेश से रहता है। 

गौरतलब है कि रविवार को उद्घाटन के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं ने इसे तत्काल बंद करने की मांग की और पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के सदस्य अब्दुर रहीम जिब्रान ने पीएमएवाई-आवंटित घर में संग्रहालय की स्थापना के खिलाफ लखीपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। 

टॅग्स :असमआतंकवादीबांग्लादेशPoliceBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह