लाइव न्यूज़ :

केवल ‘वोट बैंक’ समझे जाने से नाराज वाल्मीकि संगठन ने दिल्ली में सभी लोकसभा सीटों पर उतारे उम्मीदवार

By भाषा | Updated: April 21, 2019 05:14 IST

एलायंस के संयोजक अशोक अग्यानी ने कहा, ‘‘हमने अपने सात उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें से एक स्वच्छता कर्मचारी है। इनमें से दो उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किये जबकि दो अन्य ने आज दाखिल किये।’’

Open in App
ठळक मुद्देवाल्मीकि अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से संबंधित है और यह समुदाय मंगोलपुरी से सुल्तानपुरी और त्रिलोकपुरी से तुगलकाबाद तक पूरी दिल्ली में फैला हुआ है। एक व्यापार संघ िक नेता अग्यानी (49) ने आरोप लगाया कि देश में इस समय मौजूद दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां ‘‘पूंजीवादी’’ और ‘‘मनुवादी’’ हैं। 

राजनीतिक दलों द्वारा केवल ‘‘वोट बैंक’’ के रूप में दलितों का इस्तेमाल करने से नाराज, दिल्ली में एक वाल्मीकि समुदाय संगठन ने राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं, ट्रेड यूनियन नेताओं और इस तरह के समुदायों के लिए काम करने वाले कुछ नागरिक समाज समूहों के गठबंधन ‘दिल्ली डेमोक्रेटिक एलायंस’ ने मौजूदा पार्टियों के खिलाफ विरोधस्वरूप, चुनाव से पहले अपने उम्मीदवार उतारे।

एलायंस के संयोजक अशोक अग्यानी ने कहा, ‘‘हमने अपने सात उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें से एक स्वच्छता कर्मचारी है। इनमें से दो उम्मीदवारों ने बृहस्पतिवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किये जबकि दो अन्य ने आज दाखिल किये।’’

उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हम किसी भी पार्टी या उम्मीदवार को चुनौती देने के लिए नहीं, बल्कि यथास्थिति को चुनौती देने के लिए चुनाव में उतरे हैं। हम खुद को महज वोट बैंक समझकर थक चुके हैं। हम पार्टियों द्वारा राजनीतिक लाभ के लिए उनका शोषण किए जाने से थक चुके हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें इन पार्टियों द्वारा केवल चुनावों के दौरान याद किया जाता है। हमारी आर्थिक स्थिति को देखने के लिए कोई नहीं आता है। हम सदियों पहले से सीवर और कचरा साफ कर रहे थे, हमने इसे ब्रिटिश समय के दौरान किया था और आजादी के 70 वर्षों के बाद, अभी भी वही कर रहे हैं।’’

वाल्मीकि अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से संबंधित है और यह समुदाय मंगोलपुरी से सुल्तानपुरी और त्रिलोकपुरी से तुगलकाबाद तक पूरी दिल्ली में फैला हुआ है। एक व्यापार संघ िक नेता अग्यानी (49) ने आरोप लगाया कि देश में इस समय मौजूद दोनों प्रमुख राजनीतिक पार्टियां ‘‘पूंजीवादी’’ और ‘‘मनुवादी’’ हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया