अंडमान में कोविड-19 का सिर्फ एक नया मामला आया

By भाषा | Published: August 4, 2021 10:07 AM2021-08-04T10:07:10+5:302021-08-04T10:07:10+5:30

Only one new case of Kovid-19 came in Andaman | अंडमान में कोविड-19 का सिर्फ एक नया मामला आया

अंडमान में कोविड-19 का सिर्फ एक नया मामला आया

पोर्ट ब्लेयर, चार अगस्त केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार द्वीपसमूह में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का सिर्फ एक नया मामला आया है, जिससे यहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,540 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि द्वीपसमूह में वर्तमान में छह मरीजों का उपचार चल रहा है। ये सभी दक्षिण अंडमान जिले के हैं। अन्य दो जिले, उत्तर एवं मध्य अंडमान निकोबार संक्रमण मुक्त हैं। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान एक और मरीज के स्वस्थ होने से संक्रमण से उबरे मरीजों की संख्या 7,405 हो गई है।

केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से किसी की मृत्यु नहीं हुई और मृतक संख्या 129 बनी हुई है। अंडमान निकोबार द्वीपसमूह प्रशासन ने अब तक 4,44,838 नमूनों की जांच की है और संक्रमण दर 1.69 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि कुल 2,99,005 लोगों का टीकाकरण हुआ है जिसमें 2,04,558 को पहली खुराक और 94,447 को दोनों खुराक मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश की कुल आबादी करीब चार लाख है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Only one new case of Kovid-19 came in Andaman

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे